---Advertisement---

Asia Cup 2023: रवि शास्त्री ने इस पाक क्रिकेटर की बल्लेबाजी की कर दी तारीफ़, बोले हर बल्लेबाज को सीखने चाहिए ये गुर

Asia Cup 2023: रवि शास्त्री ने अन्य बल्लेबाजों को बाबर का उदाहरण देते हुए कहा है की अन्य बल्लेबाजों को उनके बल्लेबाजी से सिखने की जरुरत है । शास्त्री ने भाविस्य्वानी कि है की वह इंडियन टीम को एशिया कप के विजेता के रूप में देखते है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 5:15 अपराह्न

BABAR-SHASTRI.....
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें भारतीय टीम को बड़े मौके पर अपनी कचिन के दौरान फ़ाइनल पहुंचाने वाले क्रिकेटर ने अब बाबर आजम को लेकर कुछ कहा है।

हर बल्लेबाज को बाबर से सीखना चाहिए -रवि शास्त्री

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए शास्त्री ने कहा , कि हर बल्लेबाज को बाबर से सीखना चाहिए। बाबर ने हाल में ही एशिया कप में नेपाल के खिलाफ शानदार 151 रनों की पारी खेली है। रवि शास्त्री ने कहा कि बाबर अपने 30 और 40 को किस तरह 100 में कन्वर्ट करते हैं ये बाकी बालेबाजों को सीखने की जरुरत है। बाबर आजम ने हाल में नेपाल के खिलाफ हुए मैच में 19 वां शतक लगाया था। इस शतक को लगाने के साथ ही बाबर ने विराट कोहली का वर्षों पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया था। बाबर विराट से काम परियों में 19 वें शतक तक पहुंचे हैं। शास्त्री ने एशिया कप में इंडियन टीम को लेकर भविस्यवाणी करते हुए कहा है कि , वह भारतीय टीम को एशिया कप 2023 के विजेता के रूप में देखते हैं।

भारत-पाक एशिया कप मैच 2 सितम्बर को कैंडी में होगा

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाल हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितम्बर को कैंडी के पाल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 सितम्बर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों ही टीम अपने तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। गौरतलब है कि साल 2022 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने 4 सितम्बर को खेले गए एशिया कप के एक मुकाबले में भारत को 5 विकेटों से मात दी थी। आपको बता दें कि साल 1984 से शुरू हुए एशिया कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है और कुल 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026