---Advertisement---

Virat Kohli को लेकर Ravi Shastri का आया बयान, कह दी बड़ी बात

Ravi Shastri: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का Virat Kohli को लेकर हालिया बयान काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने विराट कोहली को इंडियन टीम में नम्बर 4 पर बैटिंग करने की सलाह दे डाली है। ‘नम्बर 4 पर विराट का बैटिंग करना अच्छा’ -रवि शास्त्री ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 17, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Ravi Shastri-Virat Kohli..
Follow Us
---Advertisement---

Ravi Shastri: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का Virat Kohli को लेकर हालिया बयान काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने विराट कोहली को इंडियन टीम में नम्बर 4 पर बैटिंग करने की सलाह दे डाली है।

‘नम्बर 4 पर विराट का बैटिंग करना अच्छा’ -रवि शास्त्री

अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक और इंडियन टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का हालिया बयान काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने भारतीय टीम में नम्बर 4 की गुत्थी सुलझाते हुए विराट को इस नम्बर पर बैटिंग करने की सलाह दे डाली है। शास्त्री ने कहा है कि, “विराट आजतक नम्बर 3 पर बैटिंग करते आये हैं। उन्होंने इस नम्बर पर सचमुच बेहतरीन बल्लेबाजी की है।अगर विराट नम्बर तीन पर आकर बल्लेबाजी करते है तो यह टीम के लिए अच्छे परिणाम ला सकता है। उन्होंने साथ में कहा कि , रोहित शर्मा भारत के कप्तान है और वह अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, उनके लिए नम्बर 3 और 4 दोनों ही पर बैटिंग करना सही है लेकिन अगर Rohit नम्बर 3 पर बैटिंग करेंगे तो यह टीम के लिए अच्छा होगा। एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए इस तरीके का फैसला लेना भारतीय टीम के लिए सही साबित हो सकता है।”

भारत को इस महीने खेलना है एशिया कप

आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस महीने 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के matches खेलने हैं। एशिया कप की मेजबानी संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका को सौंपी गयी है। आपको बताए दें कि पहले एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही होना था लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से इंकार करने के बाद श्रीलंका को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर एशिया कप के सह मेजबान के रूप में चुना गया। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर ही खेलेगी। एशिया कप के दौरान 4 मैच पाकिस्तान में जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026