Asia Cup 2023: रविंद्र जडेजा ने कोलंबो के मैदान पर किया कमाल, बना दिया ये कीर्तिमान

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

Asia Cup 2023: भारत के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने कोलंबो के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विकेट लेकर 200 विकेट और 2000 से ज्यादा रन बनाए वाले ऑलराउंडर बन गए हैं।

रविंद्र जडेजा ने कोलंबो में बनाया कीर्तिमान

आपको बता दें कि भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कोलंबो के मैदान पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान बना डाला है। जडेजा ने बांग्लादेशी क्रिकेटर शमीम हुसैन को आउट करने के साथ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जडेजा से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ कपिलदेव के नाम था। कपिल देव ने अपने करियर में 200 विकेट लेने के अलावे 2000 से ज्यादा रन बनाये हैं।

भारत ने गंवाया आखिरी मुकाबला

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले गए एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने भारत को 6 रनों से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। बांग्लादेश को अब तक हुए सुपर 4 मुकाबले में हार नसीब हुई है लेकिन 15 सितम्बर को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने जबरदस्त उलटफेर करते हुए मैच को अपनी तरफ कर लिया। आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। शुभमन ने 133 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब ऐसे में एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभमन के रूप में एक इन्फ़ॉर्म बल्लेबाज मिल गया है। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को कोलंबो में खेला जाना है। भारत ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम को हराया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version