---Advertisement---

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कोहली को लेकर कही यह बात , सुनकर आप की भी हंसी नहीं रुकेगी

Asia Cup 2023: प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ,वह और विराट कोहली टीम की तरफ से बॉलिंग में हाथ आजमाएंगे ।रोहित ने इस दौरान कहा कि टीम को अगर वर्ल्ड कप जैसे इवेंट को जीतना है तो निश्चित रूप से बैटिंग और बॉलिंग का संतुलन होना आवश्यक है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 3:18 अपराह्न

BCCI PHOTO...
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हालिया इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह विराट कोहली को लेकर कुछ कहते नजर आ रहे हैं। अब जाकर रोहित के इस रिप्लाई के बाद देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही है।

विराट और वह बॉलिंग करेंगे’ -रोहित

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल में ही नयी दिल्ली में हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि अभी जो भी क्रिकेटर हैं उनमें से ही काम चलाना पड़ेगा। रोहित ने कहा कि, ‘2011 में जब भारतीय टीम चैंपियन बनी थी तब टीम के पास पर्याप्त ऑप्शन थें। हमें भी टीम में कुछ इस तरह से सामंजस्य बनाना पड़ेगा कि टीम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए ऑप्शन हो। अभी हमारे पास बल्लेबाज ज्यादा है। अगर आपको वर्ल्ड कप जैसे इवेंट को जीतना है तो आपके पास विकल्प का होना अति आवश्यक है। रोहित ने आगे कहा कि, मैं और कोहली दोनों ही एशिया कप में बॉलिंग में हाथ आजमाएंगे। इस बात को सुनकर पास में बैठे सभी लोग हंस पड़े।

21 अगस्त को हुआ था एशिया कप के टीम का एलान

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने कल(21 अगस्त) एशिया कप का एलान करते हुए राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दी थी। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी एशिया कप में टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि एशिया कप स्क्वाड में युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम का शेड्यूल इन दिनों काफी बिजी होने वाला है। आपको बता दें कि टीम को एशिया कप, bilateral series के अलावे विश्व कप के भी मैच खेलने हैं। भारतीय टीम ने आखिरी बार एशिया कप का खिताब साल 2018 में जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026