---Advertisement---

Asia Cup 2023: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड , वनडे में पूरा किया सबसे तेज 2000  रन

Asia Cup 2023: पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कप्तान के रूप में वह वनडे में 2000 रन तक पहुंचने के मामले में विराट से आगे निकल गए हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 9:36 अपराह्न

Babar--Azam
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: इन दिनों पाकिस्तान और श्रीलंका कि मेजबानी में एशिया कप के मैच खेले जा रहे है। आपको बता दें कि सुपर 4 के कल हुए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेटों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने के अपने दांव को मजबूत कर लिया है। अब जाकर इस मैच के दौरान बाबर आज़म ने विराट कोहली का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बाबर ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाक-बांग्लादेश मैच के दौरान भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 17 रनों की पारी खेली। बाबर आजम अपने 17  रन को पूरा करने के साथ ही वनडे में 2000 रन बनाने के मामले में विराट से आगे निकल गए। आपको बता दें की बाबर आज़म ने अपने 2000  रन पूरा करने में मात्र 31 इन्निंग्स का सहारा लिया जबकि विराट ने अपना 2000 रन पूरा करने में 36 इन्निंग्स लगे थें

तस्कीन की गेंद पर आउट हुए बाबर

आपको बता दें कि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद ने आउट कर दिया। तस्कीन ने बाबर आजम को पाकिस्तानी पारी के ओवर के दौरान आउट कर दिया। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में बांग्लादेश को 7 विकेटों से करारी शिकस्त दी। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ। पकिस्तानी गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के सपनों पर पानी फेरते हुए पहले सुपर-4 के मुकाबले में 7 विकेटों से जीत दर्ज की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026