---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के इस रिकॉर्ड को शायद नहीं जानते होंगे आप , इस देश की टीम ने बना डाला था इतना बड़ा स्कोर

Asia Cup 2023: एशिया कप में अबतक सबसे बड़े स्कोर बनाने का कीर्तिमान पाकिस्तान की टीम के नाम है। पाकिस्तान ने 2010 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 385 रनों का स्कोर बनाया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 26, 2023 5:17 अपराह्न

Pak vs Ban 2010..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 शुरू होने में अब मात्र 5 दिन बचे हैं। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1984 से शुरू हुए एशिया कप में आजतक कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा रन स्कोर किये हैं । आज के इस लेख में आइये जानते हैं कि किस टीम के नाम एशिया कप का highest स्कोर रहा है।

2010 एशिया कप में बना था विशाल स्कोर

एशिया कप 2023 की शुरुआत अब से चंद दिनों बाद होने वाली है। आपको बता दें कि साल 2010 में श्रीलंका में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने कमाल करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बना डाला था। साल 2010 में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान कि टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए कुल 385 रनों का स्कोर बना दिया था। आपको बता दें कि 19 जून 2010 को दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर देखने को मिला था। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेटों के नुकसान पर 385 रन बना डाले थें। इस मैच में बूम-बूम अफरीदी का बल्ला जमकर चला था और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 124 रन ठोक डाले थें। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 246 रनों पर ऑल आउट हो गयी। बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी थी ।

विशाल अंतर से जीता था मैच

आपको बता दें कि दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 139 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया था। पाकिस्तानी टीम के द्वारा बनाया गया यह विशाल रिकॉर्ड अब तक एशिया कप की सूची में टॉप पर आता है। इसके बाद भारतीय टीम दूसरे नम्बर पर मौजूद है जिसने साल 2008 में करांची में हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलते हुए 374 रनों का स्कोर बनाया था।

श्रीलंका -पाकिस्तान संयुक्त मेजबान

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की संयुक्त मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका को दी गयी थी। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे तो वहीं 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गयी है। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका की सरज़मी पर खेलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026