---Advertisement---

Asian champions Trophy 2023: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, बनाई सेमीफइनल में जगह

Asian champions Trophy 2023: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से एकतरफा मैच में हराया है। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को एक भी गोल नहीं दागने दिया। भारत ने पाकिस्तान की एक न चलने दी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच लीग ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 10, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian champions Trophy 2023: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से एकतरफा मैच में हराया है। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को एक भी गोल नहीं दागने दिया।

भारत ने पाकिस्तान की एक न चलने दी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच लीग स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया है। इस मैच में भारत ने पहले हाफ से ही अपना दबदबा कायम करना शुरू कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम ने कुल 4 गोल दागे, जवाब में पाकिस्तान एक भी गोल ना दाग सकी। भारत ने पहला गोल पहले हाफ के अंत में किया, उसके बाद से ही भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच में 2 गोल दागे। इसके अलावा जुगराज सिंह और आकाशदीप ने भी गोल दागे। कुल मिला कर इस मैच में भारत ने पाकिस्तान की एक न चलने दी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर ऐसा दबाव बनाया कि जवाब में पाकिस्तान एक भी गोल न कर सका।

भारत ने सेमीफइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान को 4-0 से हारने के बाद भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि सेमीफइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। इस मैच में भारत ने एक के बाद एक गोल किए। मैच के चौथे क्वार्टर में भारत ने एक गोल किया जिसे रेफरी ने अमान्य करार दिया। इस वाक्या के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने एक और गोल दाग दिया।

भारत ने इस मैच से पहले साउथ कोरिया को मात दी थी। जबकि साउथ कोरिया से पहले भारत ने मलेशिया को एकतरफा मैच में रौंदा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026