---Advertisement---

Asian Games 2023: एथलीटों ने हर भारतीय का सीना किया चौड़ा, चीन की धरती पर भारत का धमाकेदार ‘शतक’; देश भर से मिल रही बधाईयां

Asian Games 2023: चीन में हो रहे एशियाई गेम्स में भारत ने पहली बार इतिहास रच दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने इस बार मेडल्स के मामले में 100 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो गया है। इससे पहले भारत का एशियन गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन 70 मेडल का था ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 7, 2023 4:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: चीन में हो रहे एशियाई गेम्स में भारत ने पहली बार इतिहास रच दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने इस बार मेडल्स के मामले में 100 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो गया है। इससे पहले भारत का एशियन गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन 70 मेडल का था जो की 5 साल पहले जकार्ता में आया था।

भारत ने 19वें एशियन गेम्स में रचा इतिहास

चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत ने अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत पहली बार एशियन गेम्स के खेलों में 100 का आंकड़ा छूने में कामयाब रहा है। कहने का मतलब है कि भारत की झोली में अबतक 100 पदक गिर चुके हैं।

2023 के एशियाई गेम्स से पहले भारत का एशियन गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन 70 मेडल तक रहा है जो की 5 साल पहले जकार्ता में आया था। बता दें कि वुमेन कबड्डी ने आज यानी की 7 अक्टूबर को गोल्ड मेडल में चीनी ताइपे को हराकर भारत की झोली में 100 मेडल पूरे कर दिए हैं।

एशियाई गेम्स में चौथे पायदान पर मौजूद भारत

जानकारी के लिए बता दें कि पहले तीरंदाजी में भारत ने चार मेडल जीते थे। भारत अभी तक एशियन गेम्स में 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज ब मेडल जीत चुका है। ऑल ओवर टैली की बता करें तो भारत चौथे पायदान पर है। चीन 187 गोल्ड के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर जापान 47 गोल्ड के साथ है, और तीसरे नंबर पर साउथ कोरिया 36 गोल्ड के साथ है।

बता दें कि भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा मैडल एथलीट्स में जीते हैं। इन खेलों में भारत को कुल मिलाकर 29 पदक मिल चुके हैं। इसके बाद शूटिंग में भारत में करीब 22 मेडल अपने नाम किए हैं। 30 भारतीय एथलीटों ने अभी तक एक से ज्यादा पदक जीते हैं। जिनमें राइफलमैन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह ने एक एथलीट द्वारा सबसे ज्यादा 4 मेडल जीते हैं। वहीं अगर 1 अक्टूबर की बात करें, तो भारत ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम किए थे।

बता दें कि इस दिन भारत की झोली में करीब 15 मेडल गिरे थे। अभी तक एशियन गेम्स 2023 में ऐसा कोई दिन नहीं गया जब भारत का अभियान बिना मेडल के खत्म हुआ हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Leave a Comment