---Advertisement---

Asian Games 2023 Yashasvi Jaiswal: एशियन गेम्स में जायसवाल ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, मात्र इतनी गेंद में पूरी की सेंचुरी

Asian Games 2023 Yashasvi Jaiswal: चीन में हो रहे एशियाई गेम्स में भारत के खिलाड़ी अपना परचम लहराने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे। एक के बाद एक खिलाड़ी अपने दमदार खेल से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 3, 2023 3:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 Yashasvi Jaiswal: चीन में हो रहे एशियाई गेम्स में भारत के खिलाड़ी अपना परचम लहराने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे। एक के बाद एक खिलाड़ी अपने दमदार खेल से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

इसी कड़ी में एशियन गेम्स 2023 में भारत और नेपाल क्रिकेट टीमों के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया। बता दें कि जायसवाल ने मात्र 48 गेंद में अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज का यह दमदार खेल देकर हर कोई हैरान रह गया है।

जायसवाल के इस दमदार शतक में सात छक्के और आठ चौके शामिल रहे। बता दें कि जायसवाल का यह t20 इंटरनेशनल का पहला शतक है। भारतीय बल्लेबाज मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे। वह 49 गेंद में 100 शतक बनाने की परी खेल कर पवेलियन लौटे।

कप्तान के साथ मैदान में उतरे जयसवाल

जानकारी लिए बता दें कि जयसवाल कप्तान गायकवाड़ के साथ मैदान में उतरे थे। जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी पेश की, T20 इंटरनेशनल में इससे पहले उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके थे। वहीं 2023 में खेले गए आईपीएल में भी जायसवाल के बल्ले से शतक देखने को मिला था। उन्होंने वेस्टइंडीज के दौरे के जरिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। बता दें कि T20 के अलावा यशपाल टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं।

वहीं आईपीएल की बात करें तो जायसवाल राजस्थान रॉयल की तरफ से मैदान में उतरते हैं। 2023 के सीजन में उन्होंने 14 मैचों 14 पारियों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। वहीं उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो वह अब तक 37 मुकाबले खेल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026

Leave a Comment