---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल विजेताओं को मिलेंगे 25 लाख, सिल्‍वर व ब्रॉन्‍ज जीतने वाले को दी जााएगी इतनी राशि

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स 2023 चीन में खेले गए। इस साल एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 100 पदकों का आंखडा पार कर इतिहास रच दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की पूरे देश ने सराहना की। खिलाड़ियों ने चीन की मिट्टी पर कई बार भारतीय झंडा फहराकर ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 17, 2023 1:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स 2023 चीन में खेले गए। इस साल एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 100 पदकों का आंखडा पार कर इतिहास रच दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की पूरे देश ने सराहना की। खिलाड़ियों ने चीन की मिट्टी पर कई बार भारतीय झंडा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया।

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा,”इस साल एशियाड में हमने कुल 107 पदक जीते हैं। पिछली बार 2018 एशियाई खेलों में हमने 70 पदक जीते थे। अगर हम 70 पदकों से 107 पदकों तक की इस यात्रा को विकास के संदर्भ में देखें, तो हमने लगभग 50% की वृद्धि देखी। भारत चांद तक भी पहुंच गया है। दुनिया की सबसे बड़ी संस्थाएं भारत के विकास को स्वीकार कर रही हैं। चाहे विश्व बैंक हो या आईएमएफ, भारत की विकास यात्रा की चर्चा हर जगह हो रही है।”

Asian Games 2023 में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुई रक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। जिसमें गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 25 लाख की धनराशि दी जाएगी। वहीं रजत पदक यानी सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख और ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख की इनामी राशि दी जाएगी।

भारत ने जीते 107 मेडल

एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। इस साल एशियाई गेम्स में भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। इतना ही नहीं भारत ने मेडल टैली में चौथे स्थान पर खत्म किया। भारत ने 19 वें एशियन गेम्स में 107 मेडल जीते। जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026

Leave a Comment