---Advertisement---

Aus Vs Eng Ashes 2023:बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास ,यह कारनामा करने वाले दुनिया के बने पहले कप्तान

Aus Vs Eng Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास ,यह कारनामा करने वाले दुनिया के बने पहले कप्तान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज को इंग्लैंड ने जीत लिया है। इसी बीच इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 10, 2023 5:19 अपराह्न

ben-stokes
Follow Us
---Advertisement---

Aus Vs Eng Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास ,यह कारनामा करने वाले दुनिया के बने पहले कप्तान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज को इंग्लैंड ने जीत लिया है। इसी बीच इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

5 बार 250+का लक्ष्य किया हासिल


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले ओवल में खेले गए मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने धौनी के सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल हेडिंग्ले टेस्ट को जीतने के साथ ही बेन स्टोक्स ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने पांच से अधिक बार 250+लक्ष्य हासिल किया हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाम था। धौनी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कुल चार बार 250+लक्ष्य हासिल किया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिक्की पोंटिंग और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा सूची में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:Aus Vs Eng Ashes 2023: हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ,मात्र इतने ही गेंदों में पूरे किये 1000 रन

3 विकेटों से जीता हेडिंग्ले टेस्ट


बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रलिया को 3 विकेटों से हराकर एशेज 2023 में पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के परिणाम के बाद सीरीज में अभी भी 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। 251 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम एक वक़्त 224 रनों पर 7 विकेट खोकर अपने हार को बचाने के लिए जूझ रही थी , लेकिन ब्रूक ने टीम के लिए अहम् पारी खेलते हुए एशेज 2023 में पहली जीत दर्ज की।

स्टोक्स के 6000 रन पूरे


हाल ही में समाप्त हुए हेडिंग्ले टेस्ट में बेन स्टोक्स ने अपने 6000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। जॉनी बेयरस्टो विवाद के बाद भी स्टोक काफी चर्चाओं में रहे थें । एक प्राइज प्रेजेंटेशन के दौरान पूछे गए इंटरव्यू में उन्होंने बेयरस्टो का रन आउट करार देना सही ठहराया था। उन्होंने कहा था कि ‘अगर बेयरस्टो क्रीज से बाहर थें तो निश्चित तौर पर उनका रन आउट होना उचित है।’

ये भी पढ़ें:Bihar News: विधानसभा में गूंज सकता है शिक्षक भर्ती विवाद , Nitish सरकार हुई एलर्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026