---Advertisement---

AUS vs NZ : ऑस्ट्रेलिया ओपनर्स ने तूफ़ानी पारी से तोड़ा रिकॉर्ड, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

धर्मशाला में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक़ाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने 10 ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 1:54 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 28, 2023 2:29 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

AUS vs NZ : वर्ल्ड कप 2023 का 27 वाँ मुक़ाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने टीम को ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ने पहले ही ओवर से न्यूज़ीलैंड पर दवाब बनाना चालू कर दिया। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के 10 ओवर में एक बड़ा स्कोर बनाकर खड़ा कर दिया।

ओपनर्स ने बनाया रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने पिच पर आते ही न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों को धोना शुरू कर दिया। उन्होंने पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुक़सान पर 118 रन पहुँचा दिया। इस दौरान डेविड वार्नर ने 65 रन और ट्रैविस हेड ने 50 रन बनाए। इस तूफ़ानी पारी से एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना। ऐसा पहली बार हुआ कि वर्ल्ड कप में किसी सलामी जोड़ी ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया हो। वहीं ये वर्ल्ड कप इतिहास का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले साल 2003 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ ने कनाडा के ख़िलाफ़ पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज़ ने 10 ओवर में 119 रन बनाए थे। लेकिन वेस्टइंडीज़ इस बीच एक विकेट खो बैठी थी।

ODI World Cup में 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज़ 119/1 (2003)
ऑस्ट्रेलिया 118/0(2023)
न्यूज़ीलैंड 116/2(2015)
भारत 94/0(2023)
श्रीलंका 94/2(2023)

वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया

ICC ODI World Cup 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने 5 मैच खेलते हुए पाँचों में जीत हासिल की। वहीं ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत थोड़ी ख़राब थी, शुरू के दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बाक़ी के तीन मैचों में जीत हासिल की। वर्ल्ड कप 2023 में 5 जीत और 10 अंक के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीन जीत और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026