---Advertisement---

स्टार ऑलराउंडर Axar Patel ने की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर, इस भारतीय खिलाड़ी ने किया जमकर ट्रोल

Axar Patel Wedding: भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल से शादी रचा ली है। अक्षर पटेल ने अभी चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम लिया था और उन्होंने इस मौके पर शादी (Axar Patel Wedding) कर ली है। जिसके बाद सभी फैंस और भारतीय ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 3:30 अपराह्न

Axar Patel Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Axar Patel Wedding: भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल से शादी रचा ली है। अक्षर पटेल ने अभी चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम लिया था और उन्होंने इस मौके पर शादी (Axar Patel Wedding) कर ली है। जिसके बाद सभी फैंस और भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें शादी की बधाई दी। अक्षर पटेल ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो अपलोड की वैसे ही टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है।

अक्षर पटेल को किया सूर्या ने किया ट्रोल

26 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जैसे ही अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ फोटो अपलोड किया और कैप्शन में लिखा कि, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और यह हमारे जीवन का सबसे शानदार दिन था। इसे और भी खास बनाने के लिए हमारे परिवार और दोस्तों का शुक्रिया।’ इस पोस्ट को जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने देखा उन्होंने पटेल को ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘ बधाई हो, इस बार अच्छा है कि इस हालात में आगे आ गए।’ सूर्या के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें शादी के लिए बधाई दी है।

Also Read: IND VS AUS: टेस्ट सीरीज से बाहर हुए RISHABH PANT पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान कहा – ‘कोई उसकी जगह नहीं ले सकता’

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अक्षर पटेल

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद से अक्षर पटेल को बतौर जडेजा को शामिल किया गया था। वहीं, अक्षर पटेल ने इस मौके को शानदार तरीके से भुनाया और टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। अक्षर पटेल ने गुजरात के वडोदरा में शादी की और भारतीय क्रिकेटरों में से जयदेव उनादकट के अलावा कई क्रिकेटर भी इस मौके पर पहुंचे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के चलते कई बड़े खिलाड़ी उनकी शादी में नहीं पहुंच सके। लेकिन सभी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश पहुंचा दिए।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026