---Advertisement---

Asia Cup 2023 के ओपनिंग मुकाबले में बाबर और इफ्तिखार अहमद ने जड़ा शतक , पाकिस्तान ने बनाया विशाल लक्ष्य

Asia Cup 2023 : पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने एशिया कप के ओपनिंग मुकाबले में शतक जड़ दिया। पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का ओपनिंग मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 30, 2023 9:03 अपराह्न

Asia Cup 2023................1
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शतक जड़ दिया है। नेपाल की टीम के गेंदबाजों को नाको चने चबाते हुए इन दोनों खिलाड़ी ने पाकिस्तान को एक विशाल लक्ष्य पर पहुंचा दिया।

बाबर आज़म और इफ्तिखार अहमद का मुल्तान में कमाल

एशिया कप 2023 के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और क्रिकेटर इफ़्तिक्कार अहमद ने टीम के लिए शतक जड़ दिया। बाबर आजम ने नेपाली गेंदबाजों का टेस्ट लेते हुए 31 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 131 गेंदों में 151 रन ठोक डालें वहीं दूसरे खिलाड़ी इफ्तिखार अहमदने 71 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन बनाएं। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और टीम ने 25 रनो पर 2 विकेट खो दिए।

पाकिस्तान की टीम ने बनाया विशाल लक्ष्य

आपको बता दें कि एशिया कप के ओपनिंग मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने खराब शुरुआत के बाद संभलते हुए मैच में नबल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 342 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। बाबर आजम और इफ़्तिक्कार अहमद के अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 44 रनों का योगदान दिया।

नेपाल की टीम ने रचा इतिहास

आपको बता दें की नेपाल कि टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप का मैच खेलने मैदान पर उतरी। नेपाल की टीम की तरफ से गेंदबाज किसी कारन ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। किसी कारण एशिया कप मुकाबले में नेपाल के लिए विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026