---Advertisement---

Virat Kohli और Rohit Sharma के फैंस के लिए बुरी खबर, T20I टीम में नहीं मिलेगी जगह, BCCI जल्द ले सकती है फैसला

Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में श्रीलंका को टी20I सीरीज में 2-1 से हरा दिया था और अब आगे भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I के लिए हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया के कप्तान बने रह सकते हैं। तो वहीं टीम इंडिया के दो बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 10, 2023 11:09 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 10, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Virat Kohli-Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में श्रीलंका को टी20I सीरीज में 2-1 से हरा दिया था और अब आगे भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I के लिए हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया के कप्तान बने रह सकते हैं। तो वहीं टीम इंडिया के दो बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli-Rohit Sharma) को आगे भी टी20I मैच में टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। अगले साल यानी 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में देते हुए युवा खिलाड़ियों को ज़्यादा मौका दिया जाएगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को नहीं मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या भारत को टी20I में टीम इंडिया के कप्तान आगे बने रह सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि चेतन शर्मा की अगुवाई में बीसीसीआई की नई चयन समिति, जिसे 7 जनवरी को नियुक्त किया गया था, विराट और रोहित के साथ उनके टी20I भविष्य के बारे में बातचीत कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्टार जोड़ी ने खुद को टी20I में चयन के लिए उपलब्ध कराया है। सूत्रों ने कहा, “बीसीसीआई टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में एक युवा टीम चाहती है।”

Also Read: PAK VS NZ: डेब्यू मैच में ही USAMA MIR ने ढाया कहर, जादुई गेंद से KANE WILLIAMSON को किया चारों खाने चित, देखें VIDEO

रोहित और विराट की कप्तानी में नहीं जीत पाई थी टीम इंडिया

जब हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20I टीम का कप्तान बनाया गया था, तो इस बात की उम्मीद थी कि रोहित का टी20I कप्तान के रूप में अंत हो सकता है। भारत के कप्तान रोहित और विराट दोनों श्रीलंका के खिलाफ टी20I टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि उन्हें एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रही थी।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026