---Advertisement---

BBL 2022-23: Thomas Kelly ने उलटी तरफ उड़कर पकड़ा लाजवाब कैच, बल्लेबाज भी देखता रह गया मुंह, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज 30वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच में एडिलेड टीम के बल्लेबाज थॉमस केली (Thomas Kelly) ने बेहतरीन कैच लपक सभी को हैरान कर दिया है। थॉमस केली ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 5, 2023 3:25 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज 30वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच में एडिलेड टीम के बल्लेबाज थॉमस केली (Thomas Kelly) ने बेहतरीन कैच लपक सभी को हैरान कर दिया है। थॉमस केली के कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस कैच की तारीफ भी खूब हो रही है।

थॉमस केली ने लपका लाजवाब कैच

बीबीएल 2022-23 में आज खेले गए मुकाबले में होबार्ट की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। लेकिन होबार्ट टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने एडिलेड टीम के गेंदबाज हैरी कॉनवे की एक फुल टॉस गेंद पर चौके के लिए शार्ट खेला लेकिन 30 यार्ड के अंदर फील्डिंग कर रहे एडिलेड टीम के खिलाड़ी थॉमस केली ने हवा में अपनी उलटी तरफ उड़कर एक बेहतरीन कैच लपक लिया। जिसके बाद मैथ्यू वेड भी हैरान रह गए थे और उनका भी रिएक्शन देखने लायक था।

Also Read: RISHABH PANT को एम्बुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान मीडिया पर भड़की बहन, कहा- ‘इंसानियत नहीं है क्या’, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

आज बीबीएल मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच में एडिलेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। होबार्ट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 229/4 रन बना लिए हैं। होबार्ट टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया जिसमें बेन मैकडरमोट ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए और उनके अलावा कालेब ज्वेल और ज़क क्रॉली ने 54 रनों की पारी खेली।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026