---Advertisement---

BCCI: IPL 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उठाई मांग, सामने आया बीसीसीआई का रिएक्शन

BCCI: बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल से हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक मांग उठाई है। इस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 4, 2026 11:07 पूर्वाह्न

BCCI
Follow Us
---Advertisement---

BCCI: बीते दिन बीसीसीआई ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने के निर्देश दिए थे। केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय बोर्ड के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया। इस घटनाक्रम से भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ‘PTI’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले के बाद बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने बीसीबी यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक अहम निर्देश दिया है।

BCCI के एक्शन के बाद बांग्लादेश खेल मंत्रालय ने दिया अहम निर्देश

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश खेल मंत्रालय ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करें। साथ ही भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया। उधर, बांग्लादेश के सरकारी सलाहकार आसिफ नज्रुल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह जय शाह की अगुवाई वाली आईसीसी से बांग्लादेश के चार लीग गेम तीन कोलकाता में और एक मुंबई से श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए कहे।

बीसीसीआई ने बांग्लादेश की इस मांग पर दी प्रतिक्रिया

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की इस मांग पर बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है, इसलिए यह बदलाव लगभग नामुमकिन है।

बीसीसीआई ने कहा, “आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से गेम नहीं बदल सकते। यह लॉजिस्टिक्स के हिसब से बहुत मुश्किल है। विरोधी टीमों के बारे में सोचिए। उनके एयर टिकट, होटल बुक हो चुके हैं। साथ ही, सभी दिनों में तीन-तीन गेम हैं, जिसका मतलब है कि एक गेम श्रीलंका में है। ब्रॉडकास्ट क्रू भी है। इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा।”

मालूम हो कि आगामी टी20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के चार लीग मैच वेस्ट इंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी), इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में होंगे, जिसके बाद उनका आखिरी मैच नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में होगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या पाकिस्तान के सभी मैचों की तरह ही बांग्लादेश के लीग मैच भी श्रीलंका में शिफ्ट किए जाते हैं या नहीं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026