BCCI: देश में क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल मतलब इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन इंग्लैंड की लीग क्रिकेट ‘द हंड्रेड’ 2026 के लिए एक पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स के लिए खरीदा। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। ऐसे में अब इस पूरे विवाद पर बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
BCCI ने सनराइजर्स लीड्स के फैसले पर दी यह प्रतिक्रिया
सनराइजर्स लीड्स द्वारा ‘द हंड्रेड 2026’ सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को साइन करने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘हमारा दायरा सिर्फ आईपीएल तक सीमित है। दूसरी लीग्स में क्या हो रहा है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से उस फ्रैंचाइजी पर निर्भर करता है, जिसने भारत के बाहर कोई टीम खरीदी है कि वे भारत के बाहर किसी खिलाड़ी को कहीं और ले जा रहे हैं या नहीं। हमें इसकी जरा भी परवाह नहीं है। आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है।
#WATCH | Delhi | On Sunrisers Leeds signing Pakistan spinner Abrar Ahmed for the The Hundred 2026 season, BCCI Vice President Rajeev Shukla says, “…Our domain is limited to IPL, we are not concerned by what is happening in other leagues…It is clearly upto the franchise that… pic.twitter.com/ppfmbxN1w3
— ANI (@ANI) March 13, 2026
‘द हंड्रेड 2026’ के लिए सनराइजर्स लीड्स पाकिस्तानी स्पिनर को देगी इतनी मोटी रकम
मालूम हो कि ‘द हंड्रेड 2026’ में सनराइजर्स लीड्स टीम का मालिकाना हक भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी सन टीवी के पास है। सनराइजर्स लीड्स के साथ आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन हैं। ऐसे में भारत में बढ़ते बवाल के बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को लगभग 190000 पाउंड यानी भारतीय करेंसी में तकरीबन 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘द हंड्रेड 2026’ की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच होगा। वहीं, 16 अगस्त को क्रिकेट का केंद्र कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 100 गेदों का खेला जाता है। इस पूरे आयोजन में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
सनद रहे कि आईपीएल 2026 के लिए केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से जोड़ा था। मगर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के बढ़ती हिंसा के बाद केकेआर को बीसीसीआई ने अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया।
