---Advertisement---

BCCI ने टीम इंडिया के इतिहास रचने पर कर दी पैसों की बरसात, यूजर्स ने ऐसे लिए मजे; कहा- ‘अबे इतने में तो 3-4 PSL टीमें आ जाएंगी’

BCCI: भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्वकप का टाइटल जीता। ऐसे में बीसीसीआई ने भारी-भरकम ईनाम की घोषणा की। मगर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दीं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 10, 2026 1:02 अपराह्न

BCCI
Follow Us
---Advertisement---

BCCI: आजतक क्रिकेट इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि किसी मेजबान देश ने टी20 विश्वकप का टाइटल जीता हो। मगर कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में इंडिया ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। 2024 के बाद फिर से भारत ने विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में इंडिया को आईसीसी की तरफ से भारी-भरकम ईनाम की राशि मिली। मगर अब दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड मतलब बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन टीम के लिए अपना खजाने का पिटारा खोल दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हैरान करने वाले रिएक्शन दिए हैं।

BCCI के कैश इनाम पर यूजर्स ने दी ऐसी चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं

टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने अपना खजाना खोलते हुए 131 करोड़ रुपये का बड़ा ईनाम देने का ऐलान किया है। क्रिकेट बोर्ड की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा, “अब क्रिकेट में सब कुछ पैसे का खेल है। जिसके पास अधिक पैसा है, वही खेल को कंट्रोल करता है। इसलिए भारत क्रिकेट में जो चाहे करता है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “131 करोड़ रुपये, अबे इतने में तो 3-4 PSL टीमें आ जाएंगी।” तीसरे यूजर ने लिखा, “आपको फैंस को भी पैसे देने चाहिए। कम से कम आप स्टेडियम में अच्छी सुविधाएं दे सकते हैं और सही ट्रांसपेरेंसी के लिए टिकट बुकिंग वेबसाइट को कंट्रोल कर सकते हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “टीम के लिए 131 करोड़ का कैश इनाम, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को फ्री पानी नहीं दे सकते।”

बीसीसीआई की ईनाम की राशि इन सदस्यों को भी मिलेगी

8 मार्च को भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्वकप जीता। साथ ही कई नए रिकॉर्ड भी कायम किए। ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा करते हुए ईनाम की राशि की जानकारी साझा की। बीसीसीआई ने बताया, ‘बीसीसीआई ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा की है।’

बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई यह ईनाम की राशि सिर्फ टीम इंडिया के प्लेयर्स के लिए नहीं, बल्कि टीम के स्पोर्टिंग स्टाफ के साथ टीम के सेलेक्टर्स और कोचिंग सदस्यों के लिए भी है। वहीं, बीसीसीआई की यह राशि आईसीसी द्वार दी गई लगभग 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि के अलावा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026