---Advertisement---

Shahid Kapoor: ‘बोलने की औकात..’ थिएटर में लग रहे झटकों से तिलमिलाए ‘फर्जी 2’ एक्टर , जानें ट्रोलर्स के लिए क्या कहा?

Shahid Kapoor : ओ रोमिया का बॉक्स पर खास प्रदर्शन नहीं रहा है। जिसके कारण उनकी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की जा रही है। इस बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वो ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 10, 2026 1:20 अपराह्न

Shahid Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: ‘जब वी मेट ‘और ‘कबीर सिंह ‘जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके शाहिद कपूर की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पकड़ बनी है। जिसके कारण अब उन्हें एक हिट फिल्म या फिर सीरीज की दरकार है। ओ रोमियो से फैंस को काफी उम्मीद थी। लेकिन तृप्ति डिमरी भी एक्टर की मूवी ओ रोमियो का नहीं बचा सकी। अभी हालहि में शाहिद कपूर की ‘रंगून’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘जर्सी’ जैसी मूवी काफी फ्लॉप रही हैं। एक्टर के करियर में 19 फिल्मों फिल्मों ने टेंशन बढ़ा दी है। जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा लगतार ट्रोलिंग मिल रही है। इस बीच  इंटरनेट पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो ट्रोलर्स की क्लास लगा रहे हैं।

Shahid Kapoor ने ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास

अभी हालहि में ओ रोमियो फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने कहा था कि, ‘आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए, तभी मुंह खोलना चाहिए। यह मुझे बचपन से सिखाया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: @whyDEKHO

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, बचपन में बड़े कलाकारों को देखा है, जिनके सामने लोग बिना सोचे-समझे मुंह नहीं खोलते थे, लेकिन आजकल इंटरनेट पर गुमनाम रहकर किसी पर भी टिप्पणी करना आसान हो गया है। दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखें कि “आप कितने पानी में हैं”। शाहिद का मानना है कि जो लोग लगातार नकारात्मक होते हैं, वे अक्सर खुद अंदर से असुरक्षित या डरे हुए होते हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कहा था कि, जो लोग बोलते हैं कि, उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है वो  गलत कहते हैं। क्योंकि नेगेटिव बातों सभी को प्रभावित करती हैं।

‘फर्जी 2’ और ‘कॉकेटल 2’क्या  बचा पाएगी शाहिद कपूर का डूबता करियर?

‘ओ रोमियो’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद एक्टर की ‘कॉकटेल 2’ काफी चर्चा में है। इसमें उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दिखेंगी। ये मूवी एक्टर के करियर में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं, फर्जी सीजन2 का भी एलान हो चुका है। इस साल ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। कबीर सिंह और फर्जी सीरीज के पहले पार्ट के हिट होने के बाद एक्टर से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। वहीं, उनकी सिनेमाघरों में दम तोड़ती मूवी के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 8

सितम्बर 12, 2026

Ajith Kumar

सितम्बर 12, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 12, 2026

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026