---Advertisement---

Stuart Broad के इस काम की वजह से उनके फैन हुए Shaheen Afridi, कह दी बड़ी बात

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने डी हंड्रेड लीग में खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। अब जाकर शाहीन ने स्टुअर्ट ब्रॉड की तारीफ़ करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जो इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। शाहीन ने स्टुअर्ट ब्रॉड के तारीफों के बांधे पुल पाकिस्तान के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 7, 2023 4:52 अपराह्न

Shaheen-Stuart..
Follow Us
---Advertisement---

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने डी हंड्रेड लीग में खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। अब जाकर शाहीन ने स्टुअर्ट ब्रॉड की तारीफ़ करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जो इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

शाहीन ने स्टुअर्ट ब्रॉड के तारीफों के बांधे पुल

पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी इन दिनों द हंड्रेड लीग में धमाल मचा रखा है। आपको बता दें कि हाल में ही शाहीन ने द हंड्रेड लीग में खेलते हुए अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और दो बॉल्स में दो विकेट झटके थें। अब जाकर शाहीन ने स्टुअर्ट ब्रॉड की सराहना करते हुए कहा है कि, हर खिलाड़ी का एक सपना होता है की वह अपने करियर में 600 विकेट लेने में सफल हो सके। शाहीन ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, “हर क्रिकेटर का सपना होता है की वह अपने करियर में 600 विकेट लेने में कामयाब हो सके। उन्होंने आगे कहा कि मैं ब्रॉड से इस मामले में बहुत प्रभावित हूँ और अगले कुछ सालों में अपने आप को ब्रॉड की जगह पर खड़ा पाता हूं।” उन्होंने कहा कि. “आपने श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच देखा होगा कि किस तरह से हम ज्यादा से ज्यादा गेंदों से अटैकिंग की कोशिश कर रहे थें।” आपको बता दें की शाहीन अफरीदी पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शहीद अफरीदी के दामाद हैं।

अटैकिंग में माहिर हैं शाहीन

शाहीन अफरीदी ने अपने गेंदों से बड़े बड़े बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। आपको बताए दें कि शाहीन ने हाल में ही टी 20 ब्लास्ट में खेलते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाते हुए पहले चार विकेट हासिल किये थें। नाटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए एक मैच के दौरान शाहीन ने वारविकशायर के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। शाहीन ने यह कारनामा पहले ओवर में ही किया था। सबसे ख़ास बात यह रही की पहले ओवर के पहले चार गेंदों पर शाहीन ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026