---Advertisement---

Shaheen Afridi: शाहीन के इस गेंद ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, वीडियो देख लोगों का खुला मुंह

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में शाहीन के गेंद ने विपक्षी बल्लेबाजों के सर में दर्द कर रखा है। पहले दो गेंदों पर लिए दो विकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 3, 2023 4:33 अपराह्न

shaheen..
Follow Us
---Advertisement---

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में शाहीन के गेंद ने विपक्षी बल्लेबाजों के सर में दर्द कर रखा है।

पहले दो गेंदों पर लिए दो विकेट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर ओरिजीनाल्स के खिलाफ पहले दो बाल पर ही दो विकेट झटककर विपक्षी टीम को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। आपको बता दें कि शाहीन इस समय इंग्लैंड में मौजूद हैं और वह द हंड्रेड लीग में वेल्स की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। शाहीन की आक्रामक गेंदबाजी के आगे विपक्षी टीम ने 4 विकेट खोकर 85 रन बनाएं। हालांकि बारिश के कारण ओवर्स कम कर दिए गए थें और 40 गेंदों का खेल ही हो सका। शाहीन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। द हंड्रेड ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहीन के इस मुश्किल भरे गेंदबाजी को शेयर किया है।

शाहीन के नाम हैं कई रिकॉर्ड

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के नाम ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जिसे तोड़ पाना आम क्रिकेटरों के लिए इतना आसान काम नहीं है। आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी के नाम सबसे कम उम्र में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। शाहीन ने इसी साल अप्रैल में खेले गए न्यूज़ीलैंड पाकिस्तान टी 20 सीरीज के दौरान 200 विकेट लेने का कारनामा किया था। हालांकि पाकिस्तानी टीम को यहां हार मिली थी।शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में ही लाहौर कालंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग की ट्रॉफी दो बार जीती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान का यह हुनरमंद गेंदबाज गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी का विजेता रह चुका है। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर हैं।शाहीन आने वाले एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए एक इम्पोर्टेन्ट प्लेयर के रूप में काम आ सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026