---Advertisement---

BPL 2023: लाइव मैच के दौरान सिगरेट पीते दिखा पूर्व क्रिकेटर, तस्वीर वायरल होने पर यूजर्स ने की जमकर खिंचाई

BPL 2023: इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शनिवार को फॉर्च्यून बरीशाल बनाम खुलना टाइगर्स के बीच बेहतरीन मैच खेला गया। वहीं इस लाइव मैच के दौरान खुलना टाइगर्स के मुख्य कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खालिद महमूद धूम्रपान करते हुए दिखाई दिए। खालिद को आउट ड्रेसिंग रूप ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 12, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

BPL 2023: इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शनिवार को फॉर्च्यून बरीशाल बनाम खुलना टाइगर्स के बीच बेहतरीन मैच खेला गया। वहीं इस लाइव मैच के दौरान खुलना टाइगर्स के मुख्य कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खालिद महमूद धूम्रपान करते हुए दिखाई दिए। खालिद को आउट ड्रेसिंग रूप में धूम्रपान करते हुए कैमरे ने पकड़ लिया। ऐसे में अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि खालिद अभी कुछ समय पहले भी एक लाइव शो के दौरान धूम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।

फॉर्च्यून बरीशाल बनाम खुलना टाइगर्स के बीच हुई भिड़ंत

शनिवार को BPL के आखिरी लीग स्टेज मैच के दौरान फॉर्च्यून बरीशाल बनाम खुलना टाइगर्स की भिड़ंत हुई। इस मैच में कई रोमांचित करने वाले पल भी दिखाई पड़े। लेकिन अंत में खुलना टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस मैच के आखिरी ओवर में खुलना टाइगर्स को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। वहीं टीम की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे हबीबुर रहमान ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम ओवर में एक छक्का और चौका लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया। हालंकि कोच के धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर टीम की काफी खिंचाई हुई।

Also Read: IND vs AUS: Mohammed Shami की गेंद का दीवाना हुआ Modi सरकार का ये कद्दावर मंत्री, ट्विटर पर लिखा What a delivery!

पूर्व क्रिकेटर खालिद महमूद की हुई खिंचाई

क्रिकेटर खालिद महमूद की गिनती बंगलदेश के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती थी। उन्होंने बांग्लादेश की टीम को कई अहम मौके पर मैच जिताया है। ऐसे में उनके अच्छे परफॉर्मेंस को देखकर वर्तमान समय में उन्हें खुलना टाइगर्स के कोच के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भले ही खुलना टाइगर्स ने इस मुकाबले को जीत लिया हो लेकिन बांग्लादेश प्रीमियर लीग के प्लेऑफ से टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं शनिवार को टीम आखिरी सांत्वना के रूप में मैच खेलने के लिए उतरी थी। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर उनकी जमकर खिंचाई भी कर रहे हैं।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026