---Advertisement---

BWF Tajikistan International 2023: इन दो शटलर्स ने रचा इतिहास , ऐसा करने वाली पहली भारतीय Sister duo बनी

BWF Tajikistan International 2023: भारतीय बैडमिंटन में शनिवार, 12 अगस्त का दिन यादगार बन गया। आपको बता दें कि दो बहनो की जोड़ी ने बैडमिंटन कोर्ट पर भारत का नाम रौशन करते हुए ताजिकिस्तान इंटरनेशनल सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। बहनों की जोड़ी ने मचाया बैडमिंटन कोर्ट पर धमाल भारत की ऋतुपर्णा पांडा ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 12, 2023 6:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 7:24 पूर्वाह्न

panda-rutuparna-swetaparna...
Follow Us
---Advertisement---

BWF Tajikistan International 2023: भारतीय बैडमिंटन में शनिवार, 12 अगस्त का दिन यादगार बन गया। आपको बता दें कि दो बहनो की जोड़ी ने बैडमिंटन कोर्ट पर भारत का नाम रौशन करते हुए ताजिकिस्तान इंटरनेशनल सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया।

बहनों की जोड़ी ने मचाया बैडमिंटन कोर्ट पर धमाल

भारत की ऋतुपर्णा पांडा और श्वेतपरना पांडा की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए ताजिकिस्तान इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है।आपको बता दें कि वह ऐसा करने वाली पहली सिस्टर डियो बन गयी हैं। आज से पहले कोई भी इंडियन Sister duo ने बैडमिंटन का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता था। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऋतुपर्णा और श्वेतपरना ने अजरबेजान की एरा मफ़्तूहा और हजार नुरियेवा की जोड़ी को सीधे सेटों में से शिकस्त दी।

रैंकिंग में लगायी छलांग

आपको बता दें कि ऋतुपर्णा पंडा और श्वेतपरना पंडा ने बैडमिंटन कोर्ट पर खेलते हुए रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है।दुनिया में 570 वें स्थान से स्टार्ट कर इन दो बहनों की जोड़ी वर्तमान समय में बीडबल्यूएफ महिला युगल में 77 वें स्थान पर मौजूद है। आपको बता दें कि इन दोनों बहनों की कामयाबी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में ऋतुपर्णा और श्वेतपरना बैडमिंटन सर्किट पर और भी खिताब जीत सकती हैं।

ओलिंपिक में बैडमिंटन से सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद

2024 में होने वाले पेरिस ओलिंपिक में बैडमिंटन में भारत को सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद है। आपको बता दें कि विश्व बैडमिंटन में भारतीय खिलाडियों के कामयाबियों को देखते हुए पदक की आशा बढ़ गयी है। पुरुष युगल जोड़ी सात्विक और रांकिरेड्डी ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि सात्वविक और रांकिरेड्डी की जोड़ी ने इस साल दुबई में हुए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप को जीतने के अलावे इंडोनेशिया ओपन 1000 का खिताब भी जीता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026