---Advertisement---

BWF World Championship 2023: गायत्री-जॉली का कमाल , इस जोड़ी को हरा अंतिम -16 में पहुंची

BWF World Championship 2023: भारत की विमेंस डबल्स पेअर त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्रीक्वार्टर्फाइनल में प्रवेश कर लिया है। त्रिशा अंतिम 16 के मुकाबले में चीनी जोड़ी से भिड़ेंगी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 23, 2023 6:43 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 7:18 पूर्वाह्न

Gayatri-Jolly
Follow Us
---Advertisement---

BWF World Championship 2023: भारत की स्टार महिला युगल जोड़ी त्रिशा जॉली और गायित्री पुलेला गोपीचंद ने डेनमार्क के कोपेनहेगेन में खेले जा रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे राउंड के मुकाबले में चाइनीज ताइपेई की चांग और यांग को हराकर विश्व चैंपियनशिप के अंतिम 16 में अपना स्थान पका कर लिया।

गायत्री -जॉली ने किया कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन

भारत की उभरती हुई महिला युगल जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने डेनमार्क के कोपेनहेगेन में चल रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग टिंग यूं को सीधे सेटों में से हराकर प्रीक्वार्टर्फाइनल में प्रवेश कर लिया। आपको बता दें कि त्रिशा जॉली और गायत्री ने विपक्षी को बिना कोई मौक़ा दिए बगैर गेम और मैच को अपने नाम कर लिया।

अंतिम-16 में टॉप सीड से होगा मुकाबला

भारत की विमेंस डबल्स पेअर त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद अपने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चेन किंग चेन और जिया या फान से भिड़ेंगी। आपको बता दें कि त्रिशा और गोपीचंद ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपने से ऊपर रैंक वाले खिलाड़ियों को हराया है।

ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में बनाया था स्थान

आपको बता दें कि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने मार्च के महीने में हुए ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरी बार प्रवेश किया था। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में इन दो प्लेयर्स को कोरियाई जोड़ी के हाथो हार मिली थी। भारत की टॉप विमेंस डबल्स पेअर त्रिशा और गायत्री से भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों को इसबार पदक की बहुत उम्मीद है। आपको बता दें कि इससे पहले कल खेले गए मुकाबले में भारत के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। विमेंस सिंगल्स के दूसरे दौर में 2019 की वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026