---Advertisement---

BWF World Championship 2023: सिंधु को पहले राउंड में मिली बाई ,श्रीकांत, लक्ष्य सेन और प्रणॉय का शुरूआती मुकाबला इन खिलाड़ियों के साथ

BWF World Championship 2023: बैडमिंटन की सर्वोच्च संस्था बीडब्ल्यूएफ ने बीडबल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023के लिए आज यानी गुरुवार (10 अगस्त ) को अपनी ड्रा जारी की है। इसमें भारत की 2019 की वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को पहले राउंड में बाई मिला है जबकि श्रीकांत, लक्ष्य सेन और प्रणॉय को अपने पहले दौर के मुकाबले ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 6:32 अपराह्न

BWF 1
Follow Us
---Advertisement---

BWF World Championship 2023: बैडमिंटन की सर्वोच्च संस्था बीडब्ल्यूएफ ने बीडबल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023के लिए आज यानी गुरुवार (10 अगस्त ) को अपनी ड्रा जारी की है। इसमें भारत की 2019 की वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को पहले राउंड में बाई मिला है जबकि श्रीकांत, लक्ष्य सेन और प्रणॉय को अपने पहले दौर के मुकाबले से पार पाना होगा।

सिंधु और चिराग शेट्टी को पहले राउंड में मिला बाई

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आज जारी हुए ड्रा में पहले राउंड में बाई दिया गया है। मेंस डबल्स पेअर चिराग शेट्टी और रांकी रेड्डी को भी पहले राउंड में बायी मिली है। आपको बता दें कि डेनमार्क के कोपेनहेगेन में होने वाले इस विश्व चैंपियनशिप में भारत के पुरुष एकल खिलाड़ियों को हालांकि पहले दौर की बाधा पार करनी पड़ेगी। एचएस प्रणॉय का मुकाबला जहां पहले दौर में फिनलैंड के काले कोलजोनेन से होगा वहीं लक्ष्य पहले दौर में मारीशस के जॉर्ज जूलियन पॉल से भिड़ेंगे। किदाम्बी श्रीकांत की भिड़ंत पहले दौर में जापान के केंटो निशिमोतो से होगी।

सिंधु का खराब फॉर्म चर्चा का विषय

भारत की स्टार खिलाड़ी और दो बार कि ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु का फॉर्म इस साल चर्चा का विषय रहा। आपको बता दें कि लगभग हर टूर्नामेंट में पीवी सिंधु को अपने से निचले रैंकिंग वाली खिलाड़ियों के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालंकि पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और रांकि रेड्डी को इस साल जबरदस्त कामयाबी मिली है और वह इस चैंपियनशिप में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। आपको बता दें कि चिराग और रांकिरेड्डी ने इस साल इतिहास रचते हुए दो बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। चिराग और रांकिरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने दुबई में खेले गए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत का परचम लहराया। चिराग और रांकिरेड्डी की जोड़ी ऐसा कारनामा करने वाली भारत कि पहली डबल्स पेअर है जबकि इंडोनेशिया ओपन 1000 का खिताब जीतने वाली भी यह पहली भारतीय जोड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026