---Advertisement---

BWF World Championship 2023: कोपेनहेगेन में प्रणॉय का कमाल ,विश्व चैंपियन को हरा किया मेडल पक्का

BWF World Championship 2023: भारत के बैडमिंटन खिलाडी एचएस प्रणॉय ने 2023 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया है। कोपेनहेगेन में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रणॉय ने एक्सेलसेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 26, 2023 12:31 अपराह्न

Hs Pranoy BWF World Championship 2023
Follow Us
---Advertisement---

BWF World Championship 2023: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में कल (शुक्रवार, 25 अगस्त) को अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पिछले दो बार के विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रणॉय ने यह मुकाबला तीन कड़े सेटो में जीता। आपको बता दें कि इसी के साथ प्रणॉय ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पदक भी पक्का कर लिया है।

रॉयल एरीना पर प्रणॉय का कमाल

आपको बता दें कि कोपेनहेगेन के रॉयल एरीना कोर्ट पर खेले गए मेंस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एचएस प्रणॉय ने दो बार के विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कल (शुक्रवार,25 अगस्त) को खेले गए पुरुष एकल के मुकाबले में एचएस प्रनॉय ने कोर्ट पर तेजतर्रार गेम दिखते हुए विपक्षी खिलाड़ी को चारो खाने चित कर दिया। आपको बता दें कि प्रणॉय ने एक्सेलसेन को तीन सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में हराकर भारत के लिए 2023 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक पदक पक्का कर दिया।

2023 रहा है शानदार साल

आपको बता दें कि एचएस प्रणॉय के लिए साल 2023 उपलब्धियों से भरा रहा है। प्रणॉय ने मई के महीने में खेले गए मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में चीन के वेंग होंग्यांग को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था। इसके बाद प्रणॉय हाल में खेले गए बीडब्ल्यूएफ ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी चीन के वेंग होंग्यांग से भिड़े थें जहां चीनी खिलाड़ी ने उनसे मलेशियन मास्टर्स में मिली हार का बदला चुकता किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में एचएस प्रणॉय को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि प्रणॉय से पहले किदाम्बी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, बी साई प्रणीत , प्रकाश पादुकोण ने पुरुष एकल में मेडल जीता हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026