---Advertisement---

CHESS World Cup Final 2023: कार्लसन और प्रज्ञानंद के बीच फाइनल मुकाबला आज , विश्व शतरंज को मिलेगा नया बादशाह

CHESS World Cup Final 2023: भारतीय चेस ग्रैंडमाटर आर प्रज्ञानंद आज (24 अगस्त) को होने वाले मुकाबले में नार्वे के माग्नुस कार्लसन से भिड़ेंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रज्ञानंद ने अमेरिकी खिलाड़ी फाबियो कारूआना को हराया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 24, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Chess World Cup Final 2023
Follow Us
---Advertisement---

CHESS World Cup Final 2023: भारतीय स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और माग्नुस कार्लसन के बीच आज अज़रबैजान की राजधानी बाकू में विश्व चेस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा अगर इस खिताब को जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वह वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। दोनों के बीच विजेता का फैसला आज होने वाले टाइब्रेकर मुकाबले से होगा।

प्रज्ञानंद रच सकते हैं इतिहास

भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद आज अजरबैजान की राजधानी बाकू में विश्व चेस चैंपियनशिप का निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों तक हुए क्लासिकल मुकाबलों में दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैच ड्रा पर समाप्त हो गया। अब ऐसे में आज होने वाले मैच में कार्लसन और प्रज्ञानंद के बीच विजेता का फैसला रैपिड टाइब्रेकर के जरिये होगा।

कैसे होगा रैपिड टाइब्रेकर ?

आपको बता दें कि चेस वर्ल्ड कप 2023 में विजेता का फैसला आज रैपिड टाइब्रेकर के जरिये होगा। विश्व चेस चैंपियनशिप में शुरुआती मैच आज दो रैपिड मुकाबले के साथ शुरू होंगे। आपको बता दें कि इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों को 25+10 मिनट का समय दिया जाएगा। पहले रैपिड गेम में दोनों में से प्रत्येक खिलाड़ी के पास 25 मिनट का वक़्त होगा। 10 सेकंड का समय चेस के पहले चाल को चलने के लिए दिया जाएगा। अगर विजेता का फैसला पहले रैपिड गेम से नहीं होता है तो दूसरा रैपिड गेम खेला जाएगा जिसमे समयसीमा 10 +10 की होगी। दूसरे सेट में रैपिड गेम में परिणाम नहीं आने पर तीसरे रैपिड गेम में मुकाबला जाएगा। तीसरे सेट में मुकाबला 3 +5 के समयसीमा में खेला जाएगा। तीन सेटों के बाद भी अगर नतीजा नहीं निकल पाता है तो विजेता का फैसला blitz games के जरिये होगा। आपको बता दें कि इस दौर में दोनों खिलाड़ियों को 3 +2 का समयसीमा दिया जायेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026