---Advertisement---

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद चमके Cheteshwar Pujara, बल्ले से मचाई टेस्ट क्रिकेट में तबाही

Cheteshwar Pujara: भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन, इन दोनों ही बल्लेबाजों का घरेंलू लीग में बल्ला जमकर गरज रहा है। वह अपने बल्ले से तूफान ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 7, 2023 2:00 अपराह्न

Cheteshwar Pujara
Follow Us
---Advertisement---

Cheteshwar Pujara: भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन, इन दोनों ही बल्लेबाजों का घरेंलू लीग में बल्ला जमकर गरज रहा है। वह अपने बल्ले से तूफान मचाते हुए नजर आ रहे है। दलीप ट्रॉफी का मुकाबला सेंट्रेल जोन बनाम वेस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सूर्या और पुजारा ने बल्ले से आतंक काट दिया है। हालांकि, इस मैच की पहली पारी में इन दोनों खिलाडियों का बल्ला नहीं चल सका था। लेकिन, दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से खूब धूम मचाई। आईए जानते है इस लेख के जरिए।

पुजारा और सूर्या ने बल्ले से किया कमाल

पहली पारी में सूर्या 7 और पुजारा महज 28 रनों की मामूली सी पारी खेल कर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद वह दूसरी पारी में जमकर रन बनाते हुए नजर आए। ये दोनों ही खिलाड़ी दूसरी पारी में एक अलग रूप लेकर मैदान पर उतरे थे। सूर्यकुमार यादव वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए अलग तेवर में नजर आए। दूसरी पारी में उन्होंने अपने बल्ले से गरदा ही उठा कर रख दिया। उन्होंने 58 गेंदो का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा । वहीं खतरनाक खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा भी अपने बीस्ट मोंड में नजर आए। उन्होंने खेल के दूसरे दिन अपना अर्धशतक पूरी कर लिया था। हालांकि, खेल के तीसरे दिन भी उनका दबदबा कायम रहा और उन्होंने कमाल की पारी खेली। वह नाबाद 92 रन बनाकर बल्लेबाज कर रहे है। लंच खत्म होने से पहले 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए है। वह अपने शतक से केवल 8 रन दूर रह गए है।

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में फीके पड़े विराट-रोहित के तेवर तो वही  ऋषभ पंत ने मारी बाजी,स्टीव स्मिथ सहित इन खिलाडियों ने लगायी लम्बी छलांग

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में नहीं चला पुजारा का बल्ला

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा बल्ले से कमाल नहीं कर सके थे वह इस दौरान रन बनाने में फ्लॉप साबित हुए थे। वह अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को आईसीसी का खिताब जीतान में विफल रहे थे। जिस वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी’ को करने के बाद काफी एक्ससाइटेड हैं Archana Gautam, पैपराजी से कहीं ये बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026