---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्‍स में भारतीय रच रहे नए कीर्तिमान, चिराग-सात्विक ने बैडमिंटन में रचा इतिहास; क्रिकेट टीम ने भी झटका गोल्ड

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स के 14 वें दिन भारत ने मेडल का शतक लगाया। दिन की शुरुआत में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीतकर मैडल की संख्या 100 पंहुचा दी। अब वहीँ चीन की ज़मीन पर भारतीय बैडमिंटन जोड़ी चिराग और स्तविक ने इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में साउथ ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 7, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स के 14 वें दिन भारत ने मेडल का शतक लगाया। दिन की शुरुआत में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीतकर मैडल की संख्या 100 पंहुचा दी। अब वहीँ चीन की ज़मीन पर भारतीय बैडमिंटन जोड़ी चिराग और स्तविक ने इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

61 साल बाद बैडमिंटन में आया गोल्ड

भारत के चिराग और सात्विक ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उनका इस इवेंट में यह पहला गोल्ड है। भारत ने 61 साल बाद बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत का पुरुष युगल में एशियाई गेम्स के इतिहास में दूसरा पदक है। इससे पहले साल 1982 में भारत ने दिल्ली एशियाई गेम्स में ब्रोंज मेडल हासिल किया था।

फाइनल मुक़ाबले में चिराग सात्विक ने साउथ कोरिया को 2-0 से हराया। पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 21-18 से हराया। वहां दुसरे गेम में भारत ने 21-16 से आसान जीत हासिल की।

क्रिकेट में भी लपका गोल्ड

Asian Games 2023 का 14वाँ दिन भारत के लिए बेहद ही ख़ास रहा। भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीत भारत को उसका 100वाँ पदक जिताया। वहीँ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। हालांकि भारत बनाम अफगानिस्तान क्रिकेट फाइनल मुक़ाबला बारिश के चलते रद्द हुआ। लेकिन रैंकिंग में ज्यादा होने के चलते भारत को विजेता घोषित किया गया। भारत के अभी तक के एशियाई गेम्स में कुल 104 मैडल हो गए हैं। जसिमें 28 गोल्ड , 35 सिल्वर और 41 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026

Leave a Comment