---Advertisement---

Cincinnati Masters 2023: नोवाक जोकोविच ने इस खिलाड़ी से लिया बदला ,सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में धूल चटा कर जीता खिताब

Cincinnati Masters 2023: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें की फाइनल में जोकोविच ने अल्क्राज को शिकस्त दी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 10:44 अपराह्न

Novak-Djokovic-and-Carlos-Alcaraz..
Follow Us
---Advertisement---

Cincinnati Masters 2023: टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने स्पेन के कार्लोस अल्क्राज को सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में हरा विंबलडन में मिली हार का बदला ले लिया है। आपको बता दें कि अल्क्राज ने जोकोविच को विंबलडन ओपन में हराया था।

सिनसिनाटी किंग बने नोवाक

अमेरिका में सम्पन्न हुए सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्क्राज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नोवाक ने अल्क्राज को तीन सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहला सेट हारने के बाद 23 ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक ने कोर्ट पर जबरदस्त वापसी करते हुए सेट और मैच को 5-7,7-6,7-6 से जीत लिया।

विंबलडन फाइनल में हारे थें नोवाक

आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच हाल में खेले गए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के फाइनल में अल्क्राज के हाथों हार गए थें। विंबलडन के पुरुष एकल मुकाबले में नोवाक को अल्क्राज ने 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अल्क्राज ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2022 के रूप में जीता था।

नोवाक हैं टेनिस के किंग

आपको बता दें कि सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को यूं ही टेनिस जगत का बादशाह नहीं कहा जाता है। नोवाक ने अपने करियर के दौरान हरेक बड़े खिताब जीते हैं। नोवाक के नाम टेनिस में 23 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। नोवाक ने सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता हुआ है। आपको बता दें कि नोवाक के नाम कुल 10 विंबलडन खिताब हैं। वही टेनिस के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 7 बार विंबलडन और 3 -3 बार फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीता हुआ है। महिला सिंगल्स मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ ने चेक गणराज्य की मुचोवा को हराकर खिताब जीत लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026