---Advertisement---

Wimbledon Championship 2023: विंबलडन का ताज अल्क्राज के नाम ,जानिये कौन है टेनिस का यह नया बादशाह

Wimbledon Championship 2023: साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्क्राज ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अल्क्राज ने सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को हराकर दूसरी बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है। ये भी पढ़ें:Haridwar News: भारी बारिश एक बार फिर बना चिंता का ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 17, 2023 11:17 पूर्वाह्न

-djokovic-alcaraz-wimbledon-final-
Follow Us
---Advertisement---

Wimbledon Championship 2023: साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्क्राज ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अल्क्राज ने सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को हराकर दूसरी बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।

ये भी पढ़ें:Haridwar News: भारी बारिश एक बार फिर बना चिंता का सबब, हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज़ का गेट हुआ क्षतिग्रस्त,

कड़े मुकाबले में दी जोकोविच को शिकस्त

स्पेन के धुरंधर टेनिस खिलाड़ी विंबलडन में पुरुष सिंगल्स के बेताज बादशाह बन गए हैं। कल रात खेले गए फाइनल के बेहद कड़े मुकाबले में अल्क्राज ने पिछले 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार विंबलडन के पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को लन्दन में खेले गए फाइनल मुकाबले में अल्क्राज ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पूर्व विश्व नम्बर 1 सर्बियाई खिलाड़ी को 4 घंटे 42 मिनट में 1-6, 7-6 (6), 6-1, 3-6,6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

यूएस ओपन 2022 का खिताब किया था अपने नाम

स्पेन के इस युवा टेनिस खिलाडी ने साल 2022 में खेले गए यूएस ओपन फाइनल में नॉर्वे के कास्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। आपको बता दें कि कार्लोस की विश्व रैंकिंग नंबर 1 है।

कौन हैं कार्लोस अल्क्राज ?

कार्लोस अल्क्राज स्पेन के एक युवा टेनिस खिलाड़ी हैं। कार्लोस का जन्म 5 मई 2003 को हुआ था। उन्होंने कई सारी स्पैनिश और यूरोपियन टेनिस चैंपियनशिप जीती हुई है।कार्लोस ने अपना पहला मैच मशहूर टेनिस खिलाड़ी रामोस विनोलास के खिलाफ जीता था। स्पेन के ही प्रसिद्द टेनिस खिलाड़ी जुआन कार्लोस फरेरो उनके ट्रेनर हैं। कार्लोस ऐसे पहले टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने बीते सालों में टेनिस के तीन महान खिलाड़ी रॉजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को छोड़कर कोई ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है। आपको बता दें कि विंबलडन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी संयुक्त रूप से ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब और क्रोकेट क्लब द्वारा की जाती है।

ये भी पढ़ें:Emerging Asia Cup 2023: सीनियर एशिया कप से पहले भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, इस दिन होगा मैच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026