---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : ट्रेंट बोल्ट ने बाउंड्री पर लपका बेहद असंभव सा कैच, इस Video को देख रह जाएंगे हैरान

न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप मुक़ाबला खेला गया। मैच के दौरान बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। बोल्ट ने शानदार कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 10, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के रोमांचक मुक़ाबले भारत में खेले जा रहे हैं। तूफानी पारियों से लेकर बेहतरीन गेंदबाज़ी तक इस वर्ल्ड कप में हमें अभी से ही कमाल के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कल न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप मुक़ाबला खेला गया। मैच के दौरान बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। जब भी बाउंड्री पर कैच पकड़ने की बात होती है तो न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट का ज़िक्र जरूर होता है।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसने सबको चौंका दिया। नीदरलैंड की बल्लेबाज़ी के दौरान रचिन 17वें ओवर में गेंदबाज़ी कर रहे थे। बॉस डी लीडे ने बल्लेबाज़ी करते हुए लॉन्ग-ऑफ पर शॉट खेलने की कोशिश की। ऊंचाई होने के बावजूद गेंद को बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने लपक लिया। हालांकि यह कैच लेते-लेते वह बाउंड्री में घुस गए। लेकिन बाउंड्री में घुसने से पहले उन्होंने गेंद को हवा में फेंका फिर बाउंड्री से बाहर आके गेंद को पकड़ लिया। बोल्ट के इस शनादर कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

न्यूज़ीलैंड की लगातार जीत

ODI World Cup 2023 में न्यूज़ीलैंड ने अपना दूसरा मुक़ाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट के नुक्सान पर 322 रन बनाए। वहीँ जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए नीदरलैंड 223 रन बनाकर आल आउट हो गई। नीदरलैंड को हराकर न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। आपको बता दें न्यूज़ीलैंड ने ये दोनों मुक़ाबले अपने कप्तान केन विलियम्सन के बगैर जीत हैं। केन फिलहाल अपने घुटने के रिहैब के चलते मुक़ाबलों का हिस्सा नहीं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment