---Advertisement---

Cricket Viral Video: जब Ravindra Jadeja ने शेन वॉटसन का पकड़ा था जादुई कैच, जिसे देख ऑस्ट्रेलियाई रह गए थे हैरान, देंखे Video

Cricket Viral Video: भारतीय टीम के ऑलराउडंर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए पुरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के कई बल्लेबाजों को आउट किया है। ऐसा ही कुछ रवींद्र जडेजा ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था। जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर शेन वॉटसन ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 8, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारतीय टीम के ऑलराउडंर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए पुरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के कई बल्लेबाजों को आउट किया है। ऐसा ही कुछ रवींद्र जडेजा ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था। जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर शेन वॉटसन का एक कैच गोली की रफ्तार से पकड़ा था और वॉटसन को पवेलियन भेज दिया। रवींद्र जडेजा के इस शानदार कैच का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है।

रवींद्र जडेजा ने वॉटसन का पकड़ा का जादुई कैच

दरअसल, भारतीय टीम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला मेलबर्न में खेला गया। इस मैच का 15वां ओवर करने रवींद्र जडेजा आए। रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद ओवर पिच की (यानी बल्ले के बिल्कुल करीब गेंद की) जिसे शेन वॉटसन ने काफी तेजी से रवींद्र जडेजा के ऊपर से चौका मारने की कोशिश की, गेंद भी तेजी से रवींद्र जडेजा की कई फीट ऊपर से जा रही थी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने छलांग लगाकर शेन वॉटसन का शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा दिया। रवींद्र जडेजा के इस शानदार कैच का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। यहां देखें कैच का शानदार वीडियो।

इस मैच में रवींद्र जडेजा ने दो विकेट चटकाए थे

रवींद्र जडेजा ने उस मैच में शेन वॉटसन को महज 15 रनों पर आउट कर दिया। शेन वॉटसन 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार 27 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं इस मैच में रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 64 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा ने करीब 29 की ओसत से 51 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान रवींद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर तीन बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है। इसके साथ ही रवींद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 457 रन भी बनाए हैं।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026