---Advertisement---

Cricket Viral Video: कोहली के इस वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने , कर दिया कुछ ऐसा

Cricket Viral Video: विराट कोहली अपने फैन लव के लिए पूरे दुनिया में जाने जाते हैं। विराट एक वीडियो में अपने पाकिस्तानी फैन के साथ मिलते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 26, 2023 2:33 अपराह्न

VIRAT VIRAL..
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: अपने बल्ले से मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले विराट कोहली की एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है जिसमे विराट एक क्रिकेट फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि, कोहली इस वीडियो में अपने एक पाकिस्तानी फैन से मिलते नजर आ रहे हैं।

कोहली हैं दिलदार

आपको बता दें कि अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है जिसमें कोहली अपने एक क्रिकेट फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ,कोहली इस वीडियो में अपने एक पाकिस्तानी फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में भी कोहली के बहुत फैन हैं।इससे पहले भी कोहली कई बार randomly अपने फैन से मिलते नजर आ चुके हैं।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में किया था कमाल

आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल में ही वेस्टइंडीज दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक रिकॉर्ड बनाया था। विराट ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना 29 वां टेस्ट शतक जड़ा था। विराट ने इस दौरान 121 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी। आपको बता दें कि अपना 29 वां टेस्ट शतक जड़ने के साथ ही विराट एलिट खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए थें। विराट ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरा किया था।मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ यह वीडियो काफी पुरानी है। मैडी नामक व्यक्ति ने विराट के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

विराट हैं क्रिकेट के बादशाह

आपको बता दें कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी रिकॉर्ड दर्ज है। आपको बता दें कि विराट के नाम क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने सचिन तेंदुलकर की तुलना में अपने 10000 रन ज्यादा तेजी के साथ बनाये है। सचिन को अपने 10000 रन तक पहुंचने में जहां 259 पारियां खेलनी पड़ी तो वहीं विराट ने 205 पारियों में ही अपना 10000 रन पूरा कर लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026