---Advertisement---

Cricket Viral Video: जब 24 की उम्र में ही दिखा था Virat Kohli का रौद्र रूप, 86 गेंदों में जड़ दिए थे 133 रन

साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए कॉमनवेल्थ सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इस पारी ने श्रीलंका टीम के होश उड़ा दिए थे। वहीं, कोहली द्वारा खेली गई इस पारी का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Cricket Viral Video) होते रहते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 30, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने करियर में अबतक कई ऐसी परियां खेली है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के शुरुआती दिनों में भी कई ऐसी परियां खेली है जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। कोहली ने एक ऐसी ही पारी साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए कॉमनवेल्थ सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इस पारी ने श्रीलंका टीम के होश उड़ा दिए थे। वहीं, कोहली द्वारा खेली गई इस पारी का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Cricket Viral Video) होते रहते हैं।

कोहली ने खेली थी 133 रनों की नाबाद पारी

बात है साल 2012 कि जब कॉमनवेल्थ सीरीज में होबार्ट के मैदान पर विराट कोहली ने अपना युवा करियर में ही श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाजों धुनाई की थी। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 86 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे। कोहली ने इस पारी में 154.56 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। जबकि कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी इस मुकाबले में जमकर धुनाई की थी।

Also Read: ICC ODI Ranking: Virat Kohli ने मारी ODI रैंकिंग में उछाल, इस साल जड़ चुके हैं 2 शतक

यहां देखें Cricket Viral Video:

भारत ने जीता था शानदार मैच

साल 2012 में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर में 320 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। लंका टीम की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने 160 और कुमार संगकारा ने 105 रनों की पारी खेली थी। भारत को इस मैच में 321 रनों के टारगेट को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 40 ओवर में जीत हासिल करनी थी। लेकिन कोहली की शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने 321 रनों का टारगेट मात्र 36.4 ओवर में पा लिया था। इस तूफानी पारी के लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया था।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026