---Advertisement---

CSK VS RCB IPL 2023: Glenn Maxwell ने खेली तूफानी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बरसात…देखिए Video

चेन्नई सुपर किंग्स ने आज के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 227 रनों का लक्ष्य दिया है।ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम शुरुआत में लड़खड़ाती हुई नजर आई ।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 17, 2023 10:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSK VS RCB IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉनवे ने 45 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के लगाए। चेन्नई की टीम की तरफ से 226 रनों का लक्ष्य दिया गया है। आरसीबी के गेंदबाजों ने जहां आज जमकर रन दिए। इसके बाद शुरुआत ओवर में चेन्नई ने शानदार गेंदबाजी की। चेन्नई के गेंदबाजों ने विराट कोहली और महिपाल को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

वहीं, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। खबर लिखे जाने तक कप्तान फाफ डु प्लेसिस 30 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। अभी बैंगलोर को जीत के लिए 42 गेंदों में 81 रन चाहिए।

आरसीबी की टीम ने गेंदबाजी करने का किया था फैसला

आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन टीम का यह फैसला उसी पर भारी पड़ गया। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने मैच के शुरू होने से पहले ही कहा था कि इस पिच पर 200 से 218 रन तक बन सकते हैं। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम बिना किसी बदलाव के खेल रही है। आरसीबी की तरफ से खेल रहे किंग कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली के आउट होने के कुछ देर के बाद महिपाल लोमरोर भी आउट होकर वापस लौट गए । बल्लेबाज महिपाल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और आउट होकर चले गए।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कप्तान धोनी ने कही ये बात

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के शुरुआत में कहा कि टॉस जितना मायने नहीं रखता है टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी सही होनी चाहिए। आज आईपीएल का 24 वा मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी की टीम ने जहां पिछले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी। वहीं कैप्टन कूल की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला कई मायने में खास है।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन-

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, विराट कोहली,शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक,

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन-

रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेवन कॉनवे,रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दूबे, महेश तीक्ष्णा तुषार देशपांडे, अंबाती रायडू,

Also Read: MI VS KKR IPL 2023: मुंबई इंडियंस के केकेआर को 5 विकेट से हराया, Venkatesh Iyer की शतकीय पारी गई बेकार

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026