---Advertisement---

CSK VS SRH IPL 2023: Harry Brook सस्ते में हुए आउट, आकाश सिंह ने भेजा पवेलियन

CSK VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल के पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस मैच में सस्ते में आउट हो गए।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 21, 2023 8:49 अपराह्न

CSK VS SRH IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

CSK VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल के पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस मैच में सस्ते में आउट हो गए। हैरी ब्रूक के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आकाश सिंह ने हैरी ब्रूक को किया आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने पारी के 5वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। आकाश सिंह ने पारी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक को सस्ते में आउट किया। आकाश सिंह ने हैरी को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराकर आउट किया। हैरी ब्रूक ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। इस दौरान तीन शानदार चौके लगाए। हैरी ब्रूक के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हैरी ब्रूक का वीडियो।

Also Read: IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की सामान चोरी, कप्तान David Warner ने दी जानकारी

हैरी ब्रूक के लिए आईपीएल 2023 काफी शानदार रहा है। आईपीएल 2023 के पांच मैचों में हैरी करीब 34 की औसत से 138 रन बनाए। वहीं केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैरी ब्रूक ने आतिशी बल्लेबाजी की। हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 100 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।

हैदराबाद ने हैरी ब्रूक पर की पैसों की बारिश

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर जमकर पैसों की बारिश की थी। हैरी ब्रूक पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की बारिश की थी और उन्हें अपनी टीम में शामिल किए। हैरी ब्रूक फ्रेंचाइंजी के भरोसे पर खरे भी उतरे और सीजन का पहला शतक भी लगाया। हैदराबाद के फैंस चाहेंगे वह शानदार बल्लेबाजी कर टीम की चैंपियन करें।

Also Read: IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की सामान चोरी, कप्तान David Warner ने दी जानकारी

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026