---Advertisement---

CSK VS SRH IPL 2023: Devon Conway ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी, 34 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

CSK VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी की।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 21, 2023 10:26 अपराह्न

CSK VS SRH IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

CSK VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी की। डेवॉन कॉनवे ने आक्रामक बल्लेबाजी शानदार अर्धशतक लगाया। डेवॉन कॉनवे की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डेवॉन कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक 

डेवॉन कॉनवे ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर जमकर आक्रामण करते हुए डेवॉन कॉनवे ने सीजन का तीसरा अर्धशतक लगााया। डेवॉन कॉनवे ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। डेवॉन कॉनवे ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया। यानी डेवॉन कॉनवे ने 38 रन सिर्फ ब्राउंड्री के जरिए बनाए। खबर लिखे जानें तक 34 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेवॉन कॉनवे की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें कॉनवे की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: CSK VS SRH IPL 2023: Harry Brook सस्ते में हुए आउट, आकाश सिंह ने भेजा पवेलियन

डेवॉन कॉनवे ने आईपीएल 2023 में लगाया तीसरा अर्धशतक

डेवॉन कॉनवे के लिए आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार रहा है। डेवॉन कॉनवे ने आईपीएल में अभी तक 6 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने करीब 37 की औसत से 232 रन बनाए हैं। इस दौरान डेवॉन कॉनवे ने तीन बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। आईपीएल 2023 में डेवॉन कॉनवे का बेस्ट स्कोर 83 रन रहा है। वहीं डेवॉन कॉनवे के पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो 13 आईपीएल मुकाबले ही खेल है। लेकिन इन 13 आईपीएल मुकाबलों में डेवॉन कॉनवे ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

डेवॉन कॉनवे पर चेन्नई ने जताया था भरोसा 

डेवॉन कॉनवे ने 13 आईपीएल मुकाबलों में करीब 40 की औसत से 482 रन बनाए है। इस दौरान कॉनवे ने पांच बार अर्धशतक लगाया। इस दौरान डेवॉन कॉनवे का बेस्ट स्कोर 87 रन रहा है। बता दें कि डेवॉन कॉनवे का आईपीएल 2023 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपये देकर खरीदा था, जिसके बाद आईपीएल 2023 में चेन्नई ने फिर उन्हें इतनी ही राशि देकर रिटेन किया और वह फ्रेंचाइंजी के भरोसे पर खरे उतरे।

Also Read: CSK VS SRH IPL 2023: Harry Brook सस्ते में हुए आउट, आकाश सिंह ने भेजा पवेलियन

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026