David Warner: शुरु होने से पहले ही उड़ गया Pakistan Super League का मजाक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही ऐसी बात कि नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी!

David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले ही गलत वजह से इंटरनेट पर मजाक का विषय बन गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लीग टीमों के अन्य कप्तानों पर तंज कसते हुए कटाक्ष किया।

David Warner

Photo Credit: Google

David Warner: वीरवार से पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है। पाकिस्तान में क्रिकेट लीग स्टार्ट होने से पहले ही एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लीग शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का माखौल बन गया है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद दुनियाभर के क्रिकेट गलियारे में पाकिस्तान के खिलाड़ी हंसी के पात्र बन गए। पहले ही पीएसएल कई सारी वजहों से क्रिकेट जगत में बदनामी झेल चुकी है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान के प्लेयर्स का मजाक बना दिया।

David Warner ने उड़ाया लीग के कप्तानों का मजाक

दरअसल, पीएसएल स्टार्ट होने से पहले क्रिकेट लीग की सभी टीमों के कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर अपने साथी कप्तानों से साफ तौर पर चिढ़े हुए नजर आए। यह घटना तब हुई जब वॉर्नर अपनी टीम की संभावनाओं के बारे में बात कर रहे थे। जब वह बोल रहे थे, तब हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन, लाहौर कलंदर्स के कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी, रावलपिंडी के कप्तान मोहम्मद रिजवान, पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सऊद शकील आपस में किसी और बात पर चर्चा कर रहे थे और हंस रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपना जवाब बीच में ही रोक दिया और कहा, ‘क्या बात है? माफ कीजिए सज्जनों, यहां स्कूली बच्चे भी मौजूद हैं।’

डेविड वॉर्नर को आईपीएल में नहीं मिला मौका, तो अब पीएसएल में उतरेंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में पहली बार 8 टीमे भाग ले रही हैं। इन टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 44 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 मार्च से लेकर 3 मई 2026 तक यह क्रिकेट लीग जारी रहेगी। पहले यह टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था, मगर अब सिर्फ पाकिस्तान के सिर्फ 2 शहरों में आयोजित की जाएगी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची नेशनल बैंक स्टेडियम में सभी मैच होंगे। बता दें कि डेविड वॉर्नर को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

Exit mobile version