---Advertisement---

DC VS GT IPL 2023: Mohammed Shami का कहर, पावरप्ले में ही दिल्ली के टॉप ऑर्डर को भेजा पवेलियन

DC VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 4, 2023 9:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

DC VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती दो बड़े झटके देकर गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाई।

शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाजों को किया आउट

मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। पृथ्वी शॉ 5 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज मिचेल मार्श को क्लीन बोल्ड कर आउट किया। मिचेल मार्श महज 4 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: IPL 2023: MS Dhoni ने लगाए सबसे अधिक छक्के, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

शमी ने 37 रनों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया

मोहम्मद शमी ने गुजरात जायंट्स को शानदार शुरुआत दिलाई। मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाजों को महज 37 रनों के स्कोर पर ही पेवलियन भेज दिया। मोहम्मद शमी दो विकेट चटकाने के साथ ही आईपीएल 2023 में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंच गए हैं। शमी ने पहले दो मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए थे। मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए थे। गुजरात टाइटंस के फैंस चाहेंगे की मोहम्मद शमी अपना ये शानदार फॉर्म जारी रखे और टीम को मैच जिताए।

शमी का आईपीएल करियर

मोहम्मद शमी के आईपीएल करियर की बात करें को मोहम्मद शमी ने अबतक 94 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 28.90 की औसत से 101 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान शमी का सर्वोच्च प्रदर्शन 15 रन देकर तीन बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है। गुजरात टाइटंस के फैंस उम्मीद करेंगे के मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करें और गुजरात को दोबरा चैंपियन बनाए।

Also Read: IPL 2023 में जिन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश वो बुरी तरह फ्लॉप, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026