अपने ही घर में बेदम हुई दिल्ली कैपिटल्स तो Josh Hazlewood ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- ‘मैंने बस उसके तरीके…’

Josh Hazlewood: आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सोमवार को दिल्ली के खिलाफ घातक बॉलिंग की। ऐसे में दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 75 रनों पर सिमट गई। पेस बॉलर को इसका अवार्ड भी मिला।

Josh Hazlewood

Photo Credit: Google

Josh Hazlewood: सोमवार को आईपीएल मतलब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सबसे छोटा मुकाबला देखने को मिला। डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा मैच 23 ओवरों में समाप्त हो गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली की टीम काफी खराब खेली। डीसी सिर्फ 75 रनों पर ढेर हो गई। डीसी के इतने दयनीय प्रदर्शन के पीछे आरसीबी के 2 पेस बॉलरों का हाथ है। इसमें एक नाम है जोश हेजलवुड का, जी हां, इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी घातक बॉलिंग से डीसी की बैटिंग को धाराशायी कर दिया। वहीं, मुकाबले के बाद पेस बॉलर ने हैरान करने वाला बयान दिया।

जोश हेजलवुड ने मैच के बाद दिया चौंकाने वाला बयान

आरसीबी के पेस बॉलर जोश हेजलवुड ने मैच के बाद कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि पिछले मैच में 500 से ज्यादा रन बनने के बाद, शायद यहां आने पर किसी ने यह उम्मीद नहीं की होगी कि ऐसा कुछ होगा। लेकिन हां, ऐसा लगता है कि भुवी और मैं एक बहुत अच्छा पावरप्ले देने के काफी करीब थे। तो हां, मैंने बस फिर से उसके तरीके को ही अपनाया, और हां, जो हुआ, सो हुआ, कुल मिलाकर यह एक बहुत बढ़िया नतीजा रहा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘शुरुआती 6 ओवरों में पिच में थोड़ा-बहुत मूवमेंट था, जिसका हमने पूरा फायदा उठाया। मुझे लगता है कि पिच में थोड़ा उतार-चढ़ाव और शायद थोड़ा साइडवेज मूवमेंट भी था, इसलिए हमारे पास काम करने के लिए काफी गुंजाइश थी। खास तौर पर शॉर्ट ऑफ अ लेंथ से गेंद काफी तेजी से स्किड होकर आ रही थी, और शायद जब गेंद थोड़ी नरम हो गई, तो उसका व्यवहार ज्यादा एक जैसा हो गया।’

जोश हेजलवुड को मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियाई पेस बॉलर जोश हेजलवुड ने दिल्ली के खिलाफ धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले। अपने 3.3 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। साथ में भुवनेश्वर कुमार ने भी काफी धारधार गेंदबाजी की और दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

वहीं, भुवी ने 3 ओवर डाले और 5 रन खर्च करके 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसी वजह से दिल्ली ने पावरप्ले में ही 8 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे। इतनी खराब बल्लेबाजी के बाद दिल्ली की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। जोश हेजलवुड को कमाल की बॉलिंग के लिए ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड दिया गया।

Exit mobile version