DNP India Hindi

Delhi Metro ने IPL फैंस को दिया बड़ा तोहफा, इस रूट पर रात 1 बजे तक चलेगी मेट्रो

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। क्रिकेट फैंस में क्रिकेट की इस लीग को लेकर काफी उत्साहित है। क्रिकेट फैंस अपनी टीम के सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में मैदान मं पहुंच रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने दिल्ली मैट्रो के परिचालन की समय-सीमा में बढ़ोतरी की है।

दिल्ली मैट्रो ने क्रिकेट फैंस को दिया तोहफा

गौर हो कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंट्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के फैंस भारी संख्या में मैदान पर पहुंचे, मैच खत्म होने के बाद देर रात तक दर्शक मेट्रो के सहारे अपने घर पहुंचे। डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि-वायलट लाईन के दिल्ली गेट के पास स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में डे नाइट मैच मैच देखने भारी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिसके बाद डीएमआरसी ने दर्शकों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो ट्रेनों के समय को 30 से 50 मिनट तक बढ़ाने खा फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया मैच देखने वाले क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतरिक्त टोकन वेंडिग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। आईपीएल 2023 में दिल्ली में 7 मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला 4 अप्रैल को खेला गया। दिल्ली के अरुप जेटली स्टेडियम में 11, 20,29 अप्रैल और 6,13,20 मई को मुकाबले खेले जाएंगे।

बता दें कि जिस दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होगा उस दिन एयरपोर्ट लाईन को छोड़कर सभी लाईनों पर 30  से 50 मिनट तक अधिक मेट्रो का संचालन होगा।

इस तरह होगा मेट्रो ट्रेन का परिचालन

रेड लाइन- रिठान- शहीद स्थल नया बस अड्डा

येलो लाइन-समय बदलीपुर से हुड्डा सिटी सेंटर

ब्लू लाईन- (3/4)-द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली

ग्रीन लाइन लाइन-5 ब्रिगेडियर होशियर सिंह से कीर्ति नगर/ इंद्रलोक

वॉयलेट लाइन-कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह

पिंक लाइन- मजलिस पार्क से शिव विहार

मैजेंटा लाइन- जनकपुरी पश्चिम से बॉटैनिकल

ग्रे लाइन द्वारा से ढांसा बस स्टैंड

Exit mobile version