---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: हवा में फेंका बल्ला, शेर की तरह लगाई छलांग, शतक ठोकने के बाद वायरल हुआ उस्मान ख्वाजा का सेलिब्रेशन वीडियो

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को घुटनों के बल जमीन पर बैठने पर मजबूर कर दिया है। सीरीज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचा के रख दिया है। इसी बीच उन्होंने खेल के दूसरे दिन अपना ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 18, 2023 12:38 अपराह्न | Updated: जून 19, 2023 2:09 अपराह्न

ROBINSON
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को घुटनों के बल जमीन पर बैठने पर मजबूर कर दिया है। सीरीज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचा के रख दिया है। इसी बीच उन्होंने खेल के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह शतक का जश्न मनाते हुए कैमरे में कैद हुए। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ख्वाजा ने मनाया शतक का जश्न

दरअसल, पारी का 69वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स के हाथों में थी। वहीं स्ट्राइकर एंड पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा खेल रहे थे। इसी बीच उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए एक रन की दरकार थी। इसी बीच उन्होंने ओवर की चौैथी गेंद पर पोइंट की तरफ कट शॉट खेल कर सिंगल रन लिया। इस सिंगल रन के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 9वां ओर टेस्ट क्रिकेट का 15वां शतक जमाया। वहीं शतक को जड़ने के बाद उन्होंने शेर की तरह दहाड़ मार कर अपने बल्ले को हवा में फेंक दिया। इसके बाद वह ड्रैसिंग रूम की तरफ देखकर खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकारने लगे। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: AVATAR E12 Electric Car की लीक जानकारी ने उड़ाई Tesla की नींद! 600KM की रेंज के साथ मिल सकता है ताकतवर पावरट्रेन

ख्वाजा की शानदार पारी

  • उस्मान ख्वाज बर्मिंघम के मैदान पर कुछ अलग प्रकार की बैटिंग करने के इरादे लेकर आए थे। इस दौरान इंग्लिश टीम को उनका रौंद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने बेन स्टोक्स एंड कम्पनी का एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं छोड़ा जिसकी उन्होंने अपने बल्ले से कुटाई नहीं की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 279 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 126 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके 2 छक्के शामिल रहे।
  • ये भी पढ़ें: महंगे एसी से अब मिलेगा छुटकारा! उमरीभरी गर्मी की ताकत AC Bed Sheet के आगे पड़ जाएगी फीकी
  • देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026