---Advertisement---

ENG vs SL ICC ODI World Cup 2023 : श्रीलंका ने ढहाया इंग्लैंड का किला , इंग्लिश टीम 156 रन बनाकर ऑलआउट

ENG vs SL ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 25 वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में खेला जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के आगे घुटने टेकती नज़र आई। इस मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 26, 2023 5:18 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 27, 2023 12:03 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs SL ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 25 वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में खेला जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के आगे घुटने टेकती नज़र आई। इस मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने मैदान पर टिकने ही नहीं दिया। उनके सामने पूरी इंग्लैंड की टीम पस्त पड़ गई। शुरूआती 20 ओवर में ही इंग्लैंड ने अपने आधे विकेट गंवा दिए। श्रीलंका को पहला विकेट 6.3 ओवर में डेविड मलान को आउट करके मिला। फिर अगली सफलता जो रुट को मात्र 6 रन बनाकर रन आउट करके मिली। श्रीलंका के गेंदबाज़ कासुन ने 13.2 ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। टीम को फिर बेन स्टोक्स ने संभाला लेकिन 31 वें ओवर में उनके विकेट के बाद इंग्लैंड लगातार अपने विकेट गवाँती चली गई।

लाहिरू कुमारा ने लिए महवपूर्ण विकेट

श्रीलंका के गेंदबाज़ लाहिरू कुमार ने अपनी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने 14 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर को चलता किया। कप्तान के आउट होते ही नहीं लिविंगस्टोन बल्लेबाज़ी करने आए। लेकिन मात्र एक रन बनकर लाहिरू कुमारा ने उन्हें भी पवेलियन वापस भेज दिया। इतना ही नहीं कुमारा ने इंग्लैंड के लिए संभाली हुई पारी खेल रहे बेन स्टोक्स को भी 30.1 ओवर में आउट कर इंग्लैंड की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इनके अलावा रजिथा ने 2, तीक्षणा ने 1 और एंजेलो ने 2 विकेट चटकाए।

अर्धशतक से चूके स्टोक्स

ENG vs SL में चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के लिए संभाली हुई पारी खेली। हालांकि यह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 73 गेंदों में 43 रन बनाए। वह 30 वें ओवर में कुमारा का शिकार हो अपना विकेट दे बैठे, लेकिन उनकी इस पारी ने इंग्लैंड के 156 के टोटल में बड़ी भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026