---Advertisement---

T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज भिड़ेंगी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें, जानें किसमें-कितना दम?

ENGW vs SAW T20 World Cup 2023: इस बार T20 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में हो रहा है। वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम चरण पर पहुँच गया है। आज T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच होना है। ये मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा जहाँ फाइनल में जगह बनाने के लिए ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 24, 2023 1:08 अपराह्न

ENGW vs SAW T20 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

ENGW vs SAW T20 World Cup 2023: इस बार T20 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में हो रहा है। वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम चरण पर पहुँच गया है। आज T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच होना है। ये मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा जहाँ फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें (ENGW vs SAW T20 World Cup 2023) एक दूसरे के सामने होंगी। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम प्रथम बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। जो भी टीम आज हारेगी उसका वर्ल्ड कप का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।

अच्छे लय में दिख रही है इंग्लैंड की टीम

दक्षिण अफ्रीका की टीम वैसे तो संघर्ष करते हुए सेमी फाइनल में पहुँच गई है लेकिन आज का मुकाबला उसके लिए काफी कठिन साबित होगा। इंग्लैंड की महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मुकाबलों में विजय प्राप्त किया है। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम चार में से एक मैच हारी है।

Also Read: IND vs AUS: कंगारू टीम को लगा बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए कप्तान Pat Cummins, यह धाकड़ खिलाड़ी करेगा अब कप्तानी

टीवी पर ऐसे देख सकते हैं सीधा प्रसारण

आप घर पर ही अपने टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। ये मुकाबला आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखने को मिल जाएगा।

अपने फोन पर ऐसे देख सकते हैं पूरा मुकाबला

मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार नामक एप पर आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

इंग्लैंड की टीम:

एलिस कैप्सी, नैट सिवर, लॉरेन विनफील्ड हिल, डेनी वॉयट, हीथर नाइट (कप्तान), साराह ग्लेनमैया बाउचर, सोफी एक्लस्टोन, लॉरेन बेल, सोफिया डंकले, कैट क्रॉस, चार्ली डीन, कैथरीन ब्रंट, एमी जोंस (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस।

साउथ अफ्रीका की टीम:

मसाबाटा क्लास, डेल्मी टकर, मैरिजाने काप, एनरी डर्कसन, नॉनकुलुलेको म्लाबा, लारा गुडाल, सिनालो जाफ्टा, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायॉन, ताजमिन ब्रिट्स, आयाबोंगा खाका, लौरा वॉल्वार्ट, सुने लूज (कप्तान),एनेके बॉश,नाडिने डि क्लर्क।

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026