---Advertisement---

फैन ने किया MS Dhoni को चैपॉक स्टेडियम गिफ्ट, खुशी के मारे चहक उठे माही ने दिया ऐसा रिएक्शन

MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैंस की तादाद मैदान में देखते ही बनती है। धोनी जिस भी मैदान पर जाते है वहां का माहौल एक दम पीला-पीला होने लगता है। इस माहौल का देख कर ऐसा लगता है कि सारे मुकाबले सीएसके के हॉमग्राउंड चैपॉक स्टेडियम में यह मुकाबले खेले ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 20, 2023 10:31 पूर्वाह्न | Updated: मई 20, 2023 1:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैंस की तादाद मैदान में देखते ही बनती है। धोनी जिस भी मैदान पर जाते है वहां का माहौल एक दम पीला-पीला होने लगता है। इस माहौल का देख कर ऐसा लगता है कि सारे मुकाबले सीएसके के हॉमग्राउंड चैपॉक स्टेडियम में यह मुकाबले खेले जा रहे है। वह माही की एक झलक पाने के लिए ना जाने कहा-कहा से मैदान में आते है। लेकिन, इसी बीच माही के जबरा फैन ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले एक अनोखा गिफ्ट दिया है। जिसका एक वीडियो वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो में तोहफे को पाकर कैप्टन कूल की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख क लगा सकते है।

धोनी के जबरा फैन ने दिया नायाब तोहफा

दरअसल, इस सीजन में धोनी की पोपुलरिटी उनके जीवन के सबसे उच्च शीर्ष पर पहुंच चुकी है। उनकी जिसका अंदाजा आप चैपॉक, राजस्थान और ईडन गार्डन के स्टेडियम में देख कर लगा सकते है। इसी बीच माही के एक फैन ने धोनी को उनके जीवन का सबसे शानदार तोहफा दिया। वायरल वीडियो में चेन्नई के एक फैन ने धोनी को चैपॉक का मिनी स्टेडियम भेट किया है। जो उसने खुद अपने हाथो से बनाया। मिनी स्टेडियम की जैसे ही लाइट जलती है। वैसे ही धोनी खुशी के साथ पहले चौंक गए फिर उसे देख कर हंसने लगे। ये वाकई में बेहद गजब का तोहफा जिसे फैन ने धोनी को दिया। खुद माही भी उनके इस प्रकार के प्यार से फूले नहीं समाए। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी फैन पैज के नाम से किसी ने इंस्टा पर शेयर किया है।

धोनी का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा

पिछले साल सीएसके की टीम का पदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम को एक-एक मुकाबले जीतने के लाले पड़े हुए थे। लेकिन, जबसे कप्तानी एक बार फिर से एमएस धोनी के हाथ में आई है तब से सीजन 16 में इस टीम का काफिला जीत के साथ चलता जा रहा है। हालांकि, टीम को अभी एक मुकाबले में जीत की आवश्यकता है। अंक तालिका में चेन्नई की टीम 15 अंक केसाथ दूसरे नंबर पर बनी हुई। क्वालीफाई करने के लिए उसे अगले यानी 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत जरूरी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026