---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup Final: स्पेन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता वूमेन्‍स फुटबॉल वर्ल्‍ड कप

FIFA Women’s World Cup 2023: स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने कल (रविवार, 20 अगस्त ) को इतिहास रचते हुए फीफा महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में स्पेनिश टीम ने इंग्लैंड की टीम को मात दी। स्पेनिश महिला फुटबॉल टीम बनी विजेता स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया और ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 21, 2023 11:27 पूर्वाह्न

fifa women's world cup 2023..
Follow Us
---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup 2023: स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने कल (रविवार, 20 अगस्त ) को इतिहास रचते हुए फीफा महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में स्पेनिश टीम ने इंग्लैंड की टीम को मात दी।

स्पेनिश महिला फुटबॉल टीम बनी विजेता

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए फीफा महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि फाइनल में स्पेन की टीम ने इंग्लैंड की टीम को परास्त कर नया चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। आपको बता दें कि स्पेन की ओल्गा कारमोना ने मैच के 29 वें मिनट में स्पेन की तरफ से गोल करके मैच को स्पेनिश टीम के पक्ष में कर दिया। हालांकि इंग्लैंड की तरफ से गोल करने के निरंतर प्रयास होते रहें लेकिन इंग्लिश टीम को इसमें कामयाबी नहीं मिल पायी और टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

रिकॉर्ड दर्शकों की रही मौजूदगी

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के संयुक्त मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड दर्शकों कि उपस्थिति देखने को मिली। स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस फाइनल मैच में लगभग 75784 दर्शकों कि मौजूदगी देखने को मिली। आपको बता दें कि पहली बार फीफा महिला विश्व कप को दो फुटबॉल कन्फेडरेशंस में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।

महिला विश्व कप में इस बार रिकॉर्ड इनामी राशि

आपको बता दें कि साल 2023 में हुए फीफा महिला विश्व कप में रिकॉर्ड इनामी राशि देखने को मिली। इस बार फीफा ने महिला विश्व कप की इनामी राशि में 300 % का इजाफा किया था। चैंपियन बनने वाली टीम को 4290000 अमेरिकन डॉलर जबकि उपविजेता बनने वाली टीम को 3015000 यूएस डॉलर की इनामी राशि दी गयी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 2610000 और 2455000 अमेरिकन डॉलर की इनामी राशि दी गयी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026