---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Brett Lee ने इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में Rohit Sharma को दी बड़ी सलाह

उमरान मलिक जम्मू के रहने वाले है। वे IPL में हैदराबाद टीम के लिए खेलते है। उमरान लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी कर सकते है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 23, 2023 5:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारत के नए स्पीड सेंसेशन उमरान मलिक ने भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से ही अपने अद्भुत प्रदर्शन और कौशल से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें भारत का अगला स्टार तेज़ गेंदबाज़ कहा जाता है। उन्होंने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि उनकी गति की वजह से ही वे अधिकतर मैचों में काफी महंगे भी साबित होते है। उनकी अतिरिक्त गति के कारण ही उन्हें हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला में एक भी गेम नहीं मिला। इसका कारण ये है कि ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज़ों को गति काफी ज़्यादा पसंद है।

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत को 21 रनों से हरा दिया। यह 2019 के बाद घर में भारत की पहली एकदिवसीय श्रृंखला हार थी। भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान कुछ साहसिक निर्णय लिए और उमरान को नहीं खिलाना उनमें से एक था। उमरान के अलावा, जयदेव उनादकट और युजवेंद्र चहल को भी 3 मैचों की श्रृंखला में कोई अवसर नहीं मिला।

Also Read: IPL 2023: 157 KMPH की रफ्तार से आईपीएल में कहर बरपा चुका तूफानी गेंदबाज चोटिल, बढ़ी KKR की मुश्किलें

रोहित शर्मा और इंडियन टीम मैनेजमेंट के लिए ब्रेट ली की सलाह

इस बीच, महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि भारत को खेल के सभी फॉर्मेट में नियमित रूप से उमरान का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया कि वह कैसे उमरान मलिक को गेंदबाज़ी में लगातार सुधार देख रहे है। उन्होंने टीम प्रबंधन से उमरन को भारत के एकदिवसीय टीम में शामिल करने के लिए भी कहा। ब्रेट ली ने अपने बयान में टीम इंडिया के टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया कि वे उमरान मलिक का अच्छे से उपयोग करे। उन्होंने यह भी कहा कि उमरान मलिक को अभी बिना ज़्यादा आराम दिए लगातार खिलाना चाहिए।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026