---Advertisement---

Fraud With Cricketers: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ हुई 71 लाख की धोखाधड़ी, अब मिल रही जान से मरने की धमकी

Fraud With Cricketers:पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ बताया जा रहा है कि 71 लाख की ठगी की गई है। यह ठगी उनके साथ तब हुआ जब वह लखनऊ में एक अपार्टमेंट खरीदा और एलडीए ने इस अपार्टमेंट को दिसंबर के महीने में ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fraud With Cricketers:पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ बताया जा रहा है कि 71 लाख की ठगी की गई है। यह ठगी उनके साथ तब हुआ जब वह लखनऊ में एक अपार्टमेंट खरीदा और एलडीए ने इस अपार्टमेंट को दिसंबर के महीने में ध्वस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर जब क्रिकेटर रविकांत ने बिल्डर से अपने पैसे मांगे तो अब उन्हे धमकियां मिल रही है।

क्या है पूर्व क्रिकेटर रविकांत शुक्ला का पूरा मामला

पूर्व क्रिकेटर रविकांत शुक्ला इन दिनों डर के साए में जी रहे है। इस डर की वजह है एक बिल्डर जिसकी तरफ से लगातार क्रिकेटर और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिए साल 2006 में अंडर वर्ल्डकप खेलने वाले रविकांत शुक्ला ने लखनऊ की याजदान बिल्डर अलाया हेरिटेज अपार्टमेंट में 71 लाख की कीमत में दो फ्लैट खरीदे थे। बिल्डर की तरफ से यह कहा गया था कि फ्लैट पूरी तरह से सरकार की मानक के अनुरूप बनाया गया है । हालंकि कुछ समय के बाद इसे गिराने का आदेश आ गया । ऐसे में क्रिकेटर ने बिल्डर से अपने पैसे मांगे , पहले तो बिल्डर ने पैसे देने का वादा किया वहीं अब उन्हे जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

Also Read: IND VS NZ: PCB के पूर्व अध्यक्ष RAMIZ RAJA ने क्यों कहा ‘भारतीय टीम कर रही है पाक टीम की नक़ल’?, जानें पूरी खबर

2006 में बनाया गया था रविकांत को कप्तान

फिलहाल इस मामले को दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। वहीं आपको बता दें कि बतौर क्रिकेटर रविकांत शुक्ला का करियर बहुत खास नही रहा। वह पहली बार साल 2006 में भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड के कप्तान बनने पर चर्चा में आए थे। वहीं पूर्व क्रिकेटर ने हो भारतीय टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026